फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   three arrest

युवती का सिर मुंडवाने के मामले में तीन आरोपी भेजे गए जेल

Wed, 23 Jun 2021 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
three arrest
फतेहपुर (बाराबंकी)। दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम विवाह करने से नाराज परिजनों द्वारा युवती का सिर मुंडवाकर उसे गांव में घुमाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को जेल भेज दिया है। इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। आरोपियों में युवती के चाचा व चचेरे भाई शामिल हैं। पुलिस फरार अन्य आरोपियों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन

कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र में अलग-अलग समुदाय के एक प्रेमी युगल ने गांव में रविवार को एक धार्मिक स्थल पर विवाह कर लिया था। अलग समुदाय के युवक से विवाह करने पर नाराज युवती के परिजनों द्वारा सोमवार को उसका सिर मुंडवाकर गांव में घूमाने का मामला सामने आया था। घटना की जानकारी होने पर सक्रिय हुई पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी थी। इसके बाद पीड़ित युवती की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवती के चाचा रिजवान, चचेरे भाई शब्बीर व नूर आलम को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से तीनों को जेल भेजा गया है। इस घटना के बाद युवक और युवती गांव जाने से डर रहे हैं, सूत्रों की मानें तो प्रशासन युवक व युवती की रहने की व्यवस्था में लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि युवती व युवक के माता-पिता नहीं है। युवक जिस सचिव आवास में रहता है वह भी काफी जर्जर है। इस प्रकरण को देख ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है। कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि इस मामले में नामजद तीन आरोपियों को जेल भेजा गया है, जबकि फरार पांच अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पीड़ित परिवार के घर जाएंगे डॉ. लालजी प्रसाद
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष डॉ. लालजी प्रसाद बुधवार को सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट में विभागीय योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इसके बाद वह फतेहपुर क्षेत्र के में हुई घटना के संबंध में जिला प्रशासन के साथ विचार विमर्श करेंगे और दोपहर 12 बजे पीड़ित परिवार के गांव जाकर हालचाल जानेंगे। मामले की जानकारी को लेकर अपराह्न दो बजे मीडिया को प्रेसवार्ता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed