{"_id":"6ac7ff904cc46329c90ba394","slug":"storm-disrupts-power-supply-255-villages-plunged-into-darkness-barabanki-news-c-315-1-brb1038-181260-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: आंधी ने बिगाड़ी बिजली की चाल, 255 गावों में अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: आंधी ने बिगाड़ी बिजली की चाल, 255 गावों में अंधेरा
Fri, 09 Oct 2026 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जनपद में आंधी और बूंदाबांदी ने विद्युत व्यवस्था की पोल खोल दी। 33 केवी हाईटेंशन लाइनों पर पेड़ गिरने से बुधवार रात से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। कोटवाधाम और मसौली उपकेंद्र से जुड़े करीब 255 गांवों की बत्ती 11 घंटे तक गुल रही। वहीं, शहर के आधा दर्जन मोहल्लों में अघोषित कटौती और बार-बार ट्रिपिंग से लोग पूरी रात परेशान रहे। इससे घरेलू कामकाज भी बुरी तरह प्रभावित हुआ। कोटवाधाम के शेखवापुर गांव के रमेश ने बताया कि पेड़ की डाल गिरने से दो खंभों के चार इंसुलेटर पंचर हो गए। इससे करीब 60 गांवों की बिजली ठप हो गई। मसौली में चंदौली से आने वाली 33 केवी लाइन पर फतेहसराय के पास विशाल पेड़ गिर गया। इससे करीब 195 गांवों की आपूर्ति पूरी रात बाधित रही। रघुराज ने बताया कि रातभर बिजली न आने से सुबह पेयजल और मोबाइल चार्जिंग जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए लोग परेशान रहे।
शहर के लाजपतनगर, दशहराबाग, हजाराबाग और आजाद नगर में भी फॉल्ट दुरुस्त करने के नाम पर घंटों कटौती की गई। सुबह कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग कर क्षतिग्रस्त इंसुलेटर बदले और गिरे पेड़ों को काटकर हटाया। इसके बाद करीब 10 से 11 घंटे में आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
शहर के लाजपतनगर, दशहराबाग, हजाराबाग और आजाद नगर में भी फॉल्ट दुरुस्त करने के नाम पर घंटों कटौती की गई। सुबह कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग कर क्षतिग्रस्त इंसुलेटर बदले और गिरे पेड़ों को काटकर हटाया। इसके बाद करीब 10 से 11 घंटे में आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन