फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Paddy crop flattened in fields due to rain and strong winds; farmers' concerns mount.

Barabanki News: बारिश और तेज हवा से खेतों में गिरी धान की फसल, बढ़ी किसानों की चिंता

Fri, 09 Oct 2026 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 09 Oct 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Paddy crop flattened in fields due to rain and strong winds; farmers' concerns mount.
बाराबंकी। भोर में हुई बारिश और तेज हवाओं से धान की फसल एक बार फिर खेतों में गिर गई। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को मौसम खुलने और धूप निकलने के बाद किसान फसल को जल्द से जल्द समेटकर घर पहुंचाने में जुट गए। सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र में बुधवार रात तेज हवा के साथ बारिश हुई, जिससे खेतों में पहले से भरा पानी और बढ़ गया।
विज्ञापन

कोटवाधाम प्रतिनिधि के अनुसार, बृहस्पतिवार को बूंदाबांदी के बाद धूप खिली तो किसानों ने धान की कटाई और मड़ाई तेज कर दी। पानी भरे खेतों में फसल काटने के लिए कई किसान चारपाई और तख्त का सहारा ले रहे हैं। मोहरिया निवासी राजेश का खेत पानी से लबालब है। वह चारपाई पर धान काटकर बाहर निकाल रहे हैं। धामापुर के किसान बुधई भी मौसम बिगड़ने की आशंका में तेजी से कटाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

रामफेर की धान की फसल खराब हो चुकी है। वह बचे धान की थ्रेशर से मड़ाई कर सुरक्षित करने में जुटे हैं। कमोली निवासी रामपाल की पूरी फसल गिर गई है। वह परिवार के साथ कटाई कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि अब बारिश हुई तो बची फसल भी बर्बाद हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम अनिल कुमार सरोज और तहसीलदार वीर बहादुर सिंह ने कई गांवों में खेतों का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने नुकसान का जायजा लेकर किसानों से जानकारी ली। एसडीएम ने बताया कि लगातार सर्वे कराया जा रहा है। नुकसान का आकलन कर नियमानुसार किसानों को मुआवजा दिलाया जाएगा।
फोटो- 06
अंकुरित होकर सड़ रही धान की फसल
पिछले दिनों की बारिश और तेज हवा से सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में कई जगह धान की फसल अंकुरित होकर सड़ने लगी है। खेतों में घुटने तक पानी भरा है। चिरौधापुरवा के लाल बहादुर वर्मा और ननकू वर्मा ने बताया कि गिरी धान की बालियों से बड़े-बड़े अंकुर निकल आए हैं और खेत के पास दुर्गंध आ रही है। खजुरिया के बुद्धू वर्मा और करोरा के धर्मेंद्र वर्मा की फसल भी गिरकर अंकुरित होने से बर्बाद हुई है।

तहसीलदार ने किया नुकसान का निरीक्षण
त्रिलोकपुर। तहसीलदार विपुल कुमार ने त्रिलोकपुर क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांवों का दौरा कर बारिश और जलभराव से धान की फसल को हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कुरथरा, डांडियामऊ, नहामऊ और हबीबपुर समेत गांवों में खेतों की स्थिति देखी। किसान गोकुल प्रसाद, लालबहादुर, उमाकांत, अरविंद, रामऔतार और रमाकांत के खेतों का जायजा लिया। राजस्व कर्मियों के साथ करीब 20 किसानों के खेतों का सर्वे किया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed