{"_id":"6ac7ff685685964a3f01d930","slug":"together-at-the-yuva-kumbh-we-will-shape-a-new-vision-for-a-developed-india-by-2047-barabanki-news-c-315-1-brb1038-181231-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: युवा कुंभ में मिलकर गढ़ेंगे 2047 के विकसित भारत का नया विजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: युवा कुंभ में मिलकर गढ़ेंगे 2047 के विकसित भारत का नया विजन
Fri, 09 Oct 2026 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। वर्ष 2027 में होने वाले 30वें राष्ट्रीय युवा उत्सव में जिले की नई पीढ़ी को अपने नवोन्मेषी विचार देश के सामने रखने का अवसर मिलेगा। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर 10 से 12 जनवरी 2027 तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाले उत्सव में चयनित युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने जिले के करीब 600 माध्यमिक विद्यालयों, कॉलेजों, आईटीआई, पॉलीटेक्निक, इंजीनियरिंग, फार्मेसी और लॉ संस्थानों को अभियान में जुटाया है। ‘माय भारत’ पोर्टल पर 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं का पंजीकरण कराया जा रहा है। अभियान के तहत युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
चयन के पहले चरण में डिजिटल क्विज और दूसरे चरण में निबंध चैलेंज होगा। सफल शीर्ष 50 प्रतिभागी 10 नवंबर से सात दिसंबर तक होने वाली जिला स्तरीय पीपीटी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इसके बाद चयनित प्रतिभागियों को आगे की प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिलेगा।