फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Three accused arrested for robbing on the highway

हाईवे पर लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 06 Jun 2021 12:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for robbing on the highway
बाराबंकी। सुल्तानपुर हाईवे पर कार सवार से 40 हजार रुपये व कार लूटने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने का दावा किया है। कुछ आरोपी फरार भी हैं। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने चालान भेजा है।
विज्ञापन

एसपी यमुना प्रसाद ने शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि जिला सुलतानपुर के थाना कुड़वार क्षेत्र के ग्राम कटावा निवासी मनोज सिंह शुक्रवार को सुल्तानपुर हाईवे पर अपनी कार से लखनऊ अपने बीमार रिश्तेदार को रुपये देने जा रहे थे। तभी हैदरगढ़ से गौतोना के बीच हाईवे पर पेट्रोल टंकी से पहले एक बोलेरो सवार कुछ लोगों ने उनको रोका।
विज्ञापन

बोलेरो से उतरे चार लोग उनकी कार के पास आकर कहा कि वह महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी से हैं। उनकी कार की 36 हजार रुपये किश्त बकाया है। जमा करो नहीं तो गाड़ी खींच ले जाएंगे। इसके बाद आरोपी जबरन तलाशी लेकर रखे 40 हजार रुपये छीन लिए और विरोध करने पर जान से मारने का प्रयास किया। इस मामले की रिपोर्ट पीड़ित ने हैदरगढ़ थाने पहुंच दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी चंदन पांडेय निवासी पूरे गिरवर सिंह मजरे बारा, आशीष शर्मा निवासी चौबीसी व रोहित मिश्रा निवासी पूरे मितई को लखनऊ -सुल्तानपुर हाईवे पर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने लूट के दौरान प्रयुक्त बोलेरो कार व मारने के लिए प्रयुक्त डंडा बरामद किया है।
आरोपियों ने बताया कि इस गिरोह का एक साथी महफूज अली निवासी ग्राम टिकरा 40 हजार रुपये लेकर भाग गया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा प्रयास किया जा रहा है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में घटना को स्वीकार करते हुए बताया कि उन लोगों का फाइनेंस कंपनी से टाइअप रहता है।

लोन की गाड़ियों की किश्त न जमा होने पर किश्त की रिकवरी व गाड़ी खींचने का काम करते हैं। एक गाड़ी खींचने एवं बकाया किश्त फाइनेंस कंपनी को दिलवाने पर बारह हजार रुपये उन लोगों को मिलते हैं। एसपी ने बताया कि इस गिरोह में अन्य कई लोगों के नाम सामने आए हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर चालान भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed