फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   There is no medicine to heal wounds in buses

Barabanki News: बसों में नहीं जख्मों पर मरहम लगाने की दवा

Wed, 26 Mar 2025 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 26 Mar 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
There is no medicine to heal wounds in buses
रोडवेज की अनुबं​धित बस में उलझी पड़ी वायरिंग। 
सीन- एक
विज्ञापन

टूटा व लटका मिला फर्स्ट एड बॉक्स
देवा रोड स्थित बस स्टेशन हैदरगढ़ के लिए कई बसें चलती हैं। इनमें कई बसों में न अग्निशमन यंत्र हैं न ही फर्स्ट एड बॉक्स सही हालत में हैं। बस संख्या यूपी-32 एमएम 6053 में अग्निशमन यंत्र नहीं मिला। फर्स्ट एड बाॅक्स भी टूटा व लटका पड़ा मिला।
सीन- दो
उलझी मिली वायरिंग, अग्निशमन यंत्र भी नहीं
बस संख्या यूपी-41 एटी 3550 में फर्स्ट एड बॉक्स में सिर्फ रुई व पट्टी मिली, दवाएं नहीं थीं। अग्निशमन यंत्र भी नही था। यूपी-41 बीटी 7226 में अग्निशमन यंत्र नदारद मिला।
विज्ञापन

बाराबंकी। अनुबंधित बसों में सफर करना खतरे से खाली नहीं है। बसों में अग्निशमन यंत्र व फर्स्ट एड बॉक्स तक नहीं है। जिन बसों में फर्स्ट एड बॉक्स है तो उनमें दवाएं उपलब्ध नहीं है। खाली पड़े फर्स्ट एड बाॅक्स पर धूल जमी हुई है। अधिकारियों की उदासीनता के चलते चालक-परिचालक भी ध्यान नहीं दे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में देवा रोड स्थित बस स्टेशन से चलने वाली कई अनुबंधित बसें ऐसी हैं जिनमें न तो अग्निशमन यंत्र लगे हैं और न ही फर्स्ट एड बाॅक्स सही हालत में हैं। सफर के दौरान आकस्मिक स्थिति में यदि किसी यात्री को प्राथमिक उपचार की जरूरत पड़ी तो उसके जख्मों पर मरहम लगाने के लिए दवाइयां नहीं मिलेंगी। आपात स्थिति में यात्रियों को बस से निकलने के लिए इमरजेंसी गेट भी नहीं खुलता है। यह हाल किसी एक बस का नहीं है, बल्कि कई बसों का है। विभागीय सूत्रों के अनुसार बसों का समय से फिटनेस नहीं कराया जाता है। आपात स्थिति में यात्रियों की सुरक्षा भगवान भरोसे ही है।

दिया गया तीन दिन का समय
जिन बसों में फर्स्ट एड बॉक्स व अग्निशमन यंत्र नहीं है, उनको पत्र देकर तीन दिन का समय दिया गया है। बस में किसी भी तरह की कमी पाए जाने पर बस का संचालन रोक दिया जाएगा।
- जमीला खातून, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed