फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   theft

वकील के घर से 40 लाख के जेवरात ले गए चोर

Wed, 08 Jun 2022 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
theft
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। लोनीकटरा थाना क्षेत्र के ककरी गांव में मंगलवार रात चोर एक वकील के घर से लाखों के जेवर व 80 हजार रुपये की नकदी उठा ले गए। वारदात के समय वकील के माता-पिता दरवाजे के बाहर व वकील अपने भाई के साथ छत पर सोये थे। करीब 41 लाख की चोरी से पूरे क्षेत्र में दहशत व्याप्त हो गई है।
विज्ञापन

लोनीकटरा के ककरी गांव में रात को वकील देवेंद्र सिंह बबलू एडवोकेट के मकान को चोरों ने निशाना बनाया। देवेंद्र ने बताया कि घर की बहुएं अपने मायके गई थीं। रात को गर्मी के चलते माता-पिता घर के बाहर दरवाजे के पास सोये थे जबकि स्वयं देवेंद्र भाई के साथ छत पर सो रहे थे। देवेंद्र के अनुसार, रात करीब एक बजे नीचे आकर उन्होंने देखा था। तब तक कुछ नहीं हुआ था। सुबह करीब पांच बजे जब लोगों की नींद खुली तो वारदात की जानकारी हुई। देवेंद्र के अनुसार, चोरों ने पूरे घर को खंगाला।
विज्ञापन

बक्सों का ताला तोड़कर चोर सभी महिलाओं के जेवर व 80 हजार रुपये की नकदी उठा ले गए है। सूचना पर एएसपी मनोज कुमार पांडेय के साथ लोनीकटरा पुलिस व क्राइम ब्रांच ने भी मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। पुलिस ने डाग स्क्वॉयड की सहायता ली मगर खोजी कुत्ता गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पास तक जाकर लौट आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि 40 लाख के जेवर चोरी का केस दर्ज किया गया है। इधर, वकील के घर पर चोरी की बड़ी वारदात की खबर मिलते ही वकीलों में रोष व्याप्त हो गया। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष यशकरन तिवारी सहित कई अधिवक्ता ककरी गांव पहुंचे। उन्होंने वारदात के खुलासे के साथ ही क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग पुलिस से की।

फ्रिज खोलकर मिठाई खाई, गद्दे तक फाड़े
चोरों ने वारदात को अंजाम देने के दौरान फ्रिज खोलकर मिठाई खाई और पानी भी पिया। इतना ही नहीं बक्सों व सूटकेस का लॉक तो तोड़ा ही रजाई व गद्दों को फाड़कर खंगाला। घर में पांच बहुओं के जेवर रखे थे। जो चोर उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed