फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The trainee doctor left at 12 o'clock, and the patients were lost.

Barabanki News: 12 बजे चली गईं प्रशिक्षु डॉक्टर, भटके मरीज

Wed, 06 May 2026 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 06 May 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
The trainee doctor left at 12 o'clock, and the patients were lost.
बाराबंकी। अल्ट्रासाउंड जांच के लिए आए मरीज इधर-उधर भटकते पर उनकी जांच नहीं हो पाई। निराश होकर मरीज वापस लौट गए। बताया गया कि दोपहर तक ही ओपीडी थी, इसलिए प्रशिक्षु डॉक्टर 12 बजे चली गईं। वहीं आर्थो कक्ष के बाहर मरीजों की कतार लगी हुई थी। आधे दिन की ओपीडी में मरीजों को डॉक्टर को दिखाने और दवा लेने में ही पसीना छूट गया।
विज्ञापन

अवकाश की वजह से मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी आधे दिन की रही। इस दौरान करीब 1247 मरीज देखे गए। अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर बैठी शांति देवी, कमला, किरन, महादेव ने बताया कि चिकित्सक ने सोमवार को इलाज के बाद अल्ट्रासाउंड की जांच कराने की सलाह दी थी। मंगलवार को जांच के लिए आए तो बताया गया कि आज अस्पताल आधे दिन का है। प्रशिक्षु डॉक्टर 12 बजे ही चली गईं। इससे मरीजों की जांच नहीं हो सकी।
विज्ञापन

ओपीडी में सर्दी, जुकाम, बुखार के 312, पेटदर्द के 107, बदन दर्द के 179, हड्डीरोग के 371, त्वचारोग के 316 मरीज देखे गए। सीएमएस डॉ. जेपी मौर्य ने बताया कि रेडियोलॉजिस्ट न होने की वजह से प्रशिक्षु डॉक्टर ही मरीजों का अल्ट्रासाउंड करती हैं। दोपहर 12 बजे अस्पताल से जाने की जानकारी नहीं है। इसकी जांच कराई जाएगी। प्रयास रहता है कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर इलाज मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed