{"_id":"696fcfb856ad0f71b20c7d67","slug":"the-temperature-started-rising-the-risk-of-diseases-on-crops-increased-barabanki-news-c-315-1-slko1012-156851-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: चढ़ने लगा पारा, फसलों पर बढ़ा रोगों का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: चढ़ने लगा पारा, फसलों पर बढ़ा रोगों का खतरा
Wed, 21 Jan 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 21 Jan 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। दिन में तेज धूप निकलने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली है। हालांकि, सुबह और शाम के समय अब भी ठंड का असर बरकरार है।
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान हवा आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड का प्रभाव और कम होगा। जिला कृषि अधिकारी राजितराम ने चेतावनी दी है कि तापमान में अचानक आए इस बदलाव का फसलों पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। आलू और सरसों की फसलों में रोग लगने की आशंका बढ़ गई है। किसान सतर्क रहें और रोग के लक्षण दिखने से पहले ही कीटनाशकों का छिड़काव करें। साथ ही, खेतों में हल्की नमी बनाए रखें, जिससे रोग लगने की संभावना कम हो जाती है। वहीं मंगलवार को सुबह से ही आसमान साफ रहा। दिन चढ़ने के साथ धूप तेज हुई, जिसका लोगों ने छतों और घरों के बाहर निकलकर आनंद लिया। हालांकि, शाम ढलते ही पारा गिरने से सड़कों पर चहल-पहल कम हो गई।