फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The student council raised slogans and burnt the effigy of cabinet minister Rajbhar

Barabanki News: विद्यार्थी परिषद ने नारेबाजी कर फूंका केबिनेट मंत्री राजभर का पुतला

Fri, 05 Sep 2025 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 05 Sep 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
The student council raised slogans and burnt the effigy of cabinet minister Rajbhar
बाराबंकी। एबीवीपी कार्यकर्ताओं को गुंडा कहने से आक्रोशित विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को डीएम कार्यालय पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन के बाद पंचायती राजमंत्री ओम प्रकाश राजभर का पुतला फूंका। प्रदर्शन के बाद नाराज कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों का एक ज्ञापन भी नारेबाजी के बीच डीएम शशांक त्रिपाठी को सौंपा।
विज्ञापन

इसमें श्रीराम स्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय मामले में सरकारी जमीन कब्जाने पर कार्रवाई के साथ ही लाठीचार्ज के दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग प्रमुख तौर पर शामिल थी। डीएम ने जांच के बाद उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाकर कार्यकर्ताओं को शांत कराया।
विज्ञापन

एबीवीपी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को लेकर सुबह से ही शहर में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट पर थे। निगरानी के लिए देवा रोड से लेकर पटेल तिराहे व कलेक्ट्रेट तक पुलिस फोर्स तैनात थी। दोपहर में एबीवीपी कार्यकर्ता देवा रोड पर गांधी भवन के पास एकत्र हुए और मंत्री ओमप्रकाश राजभर का पुतला लेकर जुलूस की शक्ल में पटेल तिराहा पहुंचे। यहां जमकर नारेबाजी के बाद कार्यकर्ताओं ने पंचायती राजमंत्री का पुतला फूंका। इसके बाद आक्रोशित कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट की ओर चल दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों का एक ज्ञापन डीएम को सौंपा। इसमें श्रीराम स्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय में अवैध वसूली, बिना मान्यता के शैक्षिक संस्थान संचालित करने और सरकारी भूमि पर कब्जे जैसे गंभीर आरोपों की जांच कर कठोर कार्रवाई की मांग की गई। इस मौके पर कार्तिकेय मिश्रा, आकाश त्रिवेदी, योगेश सिंह, अभय शुक्ला, राजवीर त्रिवेदी, अस्तित्व मिश्रा, वैष्णवी परमार, ईशा, अभय राम त्रिपाठी, कामिल, आदर्श सिंह, विशाल सिंह, शशांक गुप्ता, आशुतोष, शिवकेश, शरद, अनुराग, निशांत सिंह, जिज्ञासा गुप्ता, सलामुद्दीन, पवन सोनी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बदोसराय में भी फूंका केबिनेट मंत्री का पुतला
सैदनपुर। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने बदोसराय के मुख्य चौराहे पर भी कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का पुतला फूंककर आक्रोश जताया। इस मौके पर शशिधर पांडे व आलोक कनौजिया ने कहा कि मंत्री का बयान छात्रों को अपमानित करने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed