{"_id":"593448e44f1c1bf946bdc13c","slug":"the-situation-is-frightening-of-the-environment","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण की अनदेखी से हालात भयावह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण की अनदेखी से हालात भयावह
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sun, 04 Jun 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
भीषण गर्मी में बर्फ से हलक तर करते युवा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व पर्यावरण दिवस से एक दिन पूर्व गर्मी ने अपना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रविवार को इस वर्ष की गर्मी का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान बढ़ने से आसमान से ही नहीं धरती से भी आग निकलने लगी। रविवार का दिन होने के कारण लोग घरों में दुबके रहे। वहीं अनुरक्षण कार्य के चलते बंद विद्युत आपूर्ति से लोग बिलबिला उठे।
रविवार की सुबह से ही मौसम का मिजाज तल्ख रहा। दोपहर में तो तेज तपिश से मानों आसमान से आग बरस रही हो। तापमान भी अब तक की शिखर ऊंचाई 44.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जमीन से निकल रही गर्म भभक ने लोगों की मुसीबत और बढ़ा रखची थी। राहगीर तो अगौंछा, स्टॉल व छतरी के सहारे घर से निकलने की हिम्मत जुटाई।
लेकिन सब बेअसर रहा। ठेलों पर एक से दो रुपये में ठंडे पानी के गिलास बिकेे। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को तापमान अधिकतम 44.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस अधिकतम आर्द्रता 74 फीसद दर्ज की गई।
विज्ञापन
मुख्य बाजार में पसरा रहा सन्नाटा
दोपहर में कड़ी धूप के चलते मुख्य बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। रविवार के चलते कई दुकाने बंद भी रही। दोपहर करीब एक बजे हमेशा व्यस्त रहने वाला देवा तिराहे पर भी सन्नाटा दिखाई दिया। राहगीर पानी की तलाश में इधर उधर भटकते रहे।