{"_id":"6987a0ede14efce49908e682","slug":"the-road-was-repaired-and-ration-cards-were-issued-barabanki-news-c-315-1-slko1014-158291-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: मार्ग हुआ दुरुस्त, बनाया गया राशन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: मार्ग हुआ दुरुस्त, बनाया गया राशन कार्ड
Sun, 08 Feb 2026 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। प्रभारी जिलाधिकारी, सीडीओ अन्ना सुदन की अध्यक्षता में रामनगर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें राशन कार्ड की शिकायत का तत्काल समाधान कराया गया तो मौके पर टीम भेज मार्ग को दुरुस्त कराकर समस्या का निराकरण कराया गया। इस दौरान जिले की सभी छह तहसीलों में कुल 413 शिकायतें आईं। इनमें से महज 46 शिकायतों का ही निस्तारण कराया जा सका। प्रभारी जिलाधिकारी ने कहा कि जिन शिकायतों का निस्तारण नहीं हो सका है, उनमें संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर जाकर फरियादी की समस्या को सुनेंगे और फरियादी के संतुष्ट होने के बाद अपनी रिपोर्ट लगाएंगे। बिना फरियादी की बात सुने यदि रिपोर्ट लगाई गई तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
केस एक
आधा घंटे उपलब्ध कराया राशन कार्ड
दलसरायं की विनीता और बिछलखा के नौमीलाल ने प्रभारी जिलाधिकारी को बताया कि आवेदन के बाद भी उनका राशन कार्ड नहीं बन सका। जिस पर डीएसओ को तलब किया गया। डीएसओ ने पूर्ति निरीक्षक से तत्काल राशन कार्ड जारी करने को कहा इसके आधा घंटे बाद दोनों को राशन कार्ड की प्रति उपलब्ध करा दी गई।
केस दो
टीम भेज सही कराए गए मार्ग
संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम कार्तिकेय सिंह के समक्ष नगर में बिछाई जा रही पाइपलाइन से रास्तों में कीचड़ व उखड़ी सड़क की शिकायत सतेंद्र श्रीवास्तव ने की। जिसपर एसडीएम ने नगर पंचायत को सड़कें ठीक कराने का निर्देश दिया। इस पर टीम भेज मार्गों को सही कराया गया।