फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The increased honorarium reached the accounts of 3400 Shikshamitras and instructors.

Barabanki News: 3400 शिक्षामित्रों व अनुदेशकों के खातों में पहुंचा बढ़ा हुआ मानदेय

Tue, 05 May 2026 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 05 May 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
The increased honorarium reached the accounts of 3400 Shikshamitras and instructors.
बाराबंकी। जिले के हजारों बेसिक शिक्षा कर्मियों के लिए जेठ मास का पहला बड़ा मंगल खुशियों की सौगात लेकर आया है। जिले के 2800 शिक्षामित्रों और 600 अनुदेशकों के बैंक खातों में सोमवार को बढ़े हुए मानदेय की पहली किस्त पहुंच गई।
विज्ञापन

कर्मियों का कहना है कि सरकार के इस कदम से उनके मनोबल में वृद्धि हुई है। जेठ मास के पहले बड़े मंगलवार को नगर पालिका सभागार में मानदेय वृद्धि की इसी खुशी को उत्सव में बदलने के लिए सरकार की ओर से एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। समारोह के जरिये शिक्षामित्रों के योगदान की सराहना की जाएगी।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री सुरेश राही और खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा शिक्षामित्रों को बढे़ हुए मानदेय की प्रतीकात्मक चेक देंगे। वहीं शिक्षामित्रों को गोरखपुर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। इस मौके पर एमएलसी अंगद सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत और विधायक मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed