{"_id":"58b1cc824f1c1ba03fb252a7","slug":"the-helicopter-could-not-be-repaired-the-parts-will-have-to-import-from-italy","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं ठीक हो सका हेलीकॉप्टर, इटली से मंगाने पड़ेंगे पुर्जे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं ठीक हो सका हेलीकॉप्टर, इटली से मंगाने पड़ेंगे पुर्जे
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sat, 25 Feb 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
जहांगीराबाद क्षेत्र में करंद गांव के एक खेत में खड़े खराब हेलीकॉप्टर को देखते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के करंद गांव के पास इमरजेंसी लैंडिंग कराए गए हेलीकॉप्टर के पर में आई खराबी के बाद चार सदस्यीय इंजीनियरों की टीम मशक्कत के बाद भी ठीक नहीं कर सकी। इसे ठीक होने में करीब एक सप्ताह का समय लगेगा।
बताते हैं कि खराबी हो ठीक करने के लिए कई ऐसे पुर्जे हैं जिन्हें इटली से मंगाने पड़ेंगे। उधर शनिवार को भी हेलीकॉप्टर देखने वालों का तांता लगा रहा। सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों ने भीड़ को दूर से ही देखने की अनुमति दे रखी थी।
मालूम हो कि बहराइच जिले के कैंसरगंज विधानसभा में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद सपा के कैबिनेटमंत्री आजम खान समेत पांच लोग शुक्रवार की शाम करीब 5:45 स्थल से उड़ान भरी थी।
विज्ञापन
करीब छह बजे जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के करंद गांव के पास अचानक हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी के कारण पायलट ने आलू के खेत में इमरजेंसी लैंडिंग की थी। हेलीकॉप्टर में खराबी की सूचना इंजीनियरों को दी गई थी।
शनिवार को दिल्ली से आई इंजीनियरों की चार सदस्यीय टीम ने दो घंटे तक हेलीकॉप्टर में आई खराबी का निरीक्षण किया। सदस्यों ने बताया कि हेलीकॉप्टर के पंखे का विंग टूट गया है। इसका पुर्जा इटली से मंगाना पड़ेगा। जिसके आने में करीब एक सप्ताह का समय लग सकता है। टीम ने हेलीकॉप्टर का निरीक्षण करने के बाद फोटोग्राफी की और उसकी कड़ी सुरक्षा के निर्देश देते हुए बैरंग वापस लौट गई।
देखने वालों का दूसरे दिन भी लगा रहा तांता
आसपास गांवों के ग्रामीणों ने अपने गांव के पास में हेलीकॉप्टर उतरने की सूचना रिश्तेदारों को भी फोन करके दी। शुक्रवार को जहां स्थानीय लोगों की देखने की भीड़ लगी रही वहीं शनिवार को दूसरे दिन दूरदराज से लोगों के आने का सिलसिला पूरे दिन जारी रहा। इस बीच पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से हेलीकॉप्टर के चारों ओर बांस-बल्ली बांधकर बैरीकेडिंग कर रखा था। भीड़ को पुलिसकर्मी दूर से देखने के बाद ज्यादा देर ठहरने नहीं दे रहे थे।