{"_id":"69879f9cf3147e48b008fec8","slug":"the-distribution-of-board-exam-admit-cards-and-materials-has-begun-barabanki-news-c-315-1-brp1006-158312-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्र व सामग्री का वितरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्र व सामग्री का वितरण शुरू
Sun, 08 Feb 2026 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। आगामी यूपी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। शनिवार से जिले के 110 परीक्षा केंद्रों के लिए प्रवेश पत्र, विद्यालयों की नामावली सहित अन्य आवश्यक परीक्षा सामग्री का वितरण शुरू कर दिया गया है। शहर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्यों व केंद्र व्यवस्थापकों को यह सामग्री सौंपी गई।
राजकीय इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड परीक्षा से संबंधित प्रश्नपत्र, उत्तर पुस्तिकाएं एवं अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज पहले से सुरक्षित रखे गए हैं। यहीं से परीक्षा केंद्रों के लिए सामग्री भेजी जाती है। शनिवार को वितरण के दौरान हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के प्रवेश पत्र, विद्यालयों की नामावली, डायरेक्टर स्लिप, थ्योरी अवार्ड, संकलन प्रपत्र, दैनंदिनी, श्रुतलेखन आदि के पैकेट प्रदान किए गए। परीक्षा केंद्रों से अधिकृत प्राधिकरण पत्र के साथ कर्मचारी एवं अन्य अधिकृत प्रतिनिधि भी सामग्री लेने के लिए पहुंचे। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि केंद्रों पर पहुंचने के बाद परीक्षा सामग्री को पूरी तरह सुरक्षित तरीके से रखा जाए, जिससे परीक्षा की गोपनीयता और पारदर्शिता बनी रहे।