फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Power crisis in 750 villages due to rain and strong winds.

Barabanki News: बारिश-तेज हवा से 750 गांवों में बिजली संकट

Sat, 26 Sep 2026 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 26 Sep 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Power crisis in 750 villages due to rain and strong winds.
 सिद्धौर क्षेत्र में बारिश के चलते खेतों में गिरी धान की फसल। 
बाराबंकी। लगातार बारिश और तेज हवाओं से जिले की विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। शहरी इलाकों के साथ करीब 750 गांवों में बिजली संकट गहरा गया है। 33 केवी मेन लाइनों में तकनीकी फाॅल्ट, पेड़ गिरने और तार टूटने से आपूर्ति प्रभावित है। एक स्थान पर बिजली बहाल होती है तो दूसरे फाॅल्ट से कटौती शुरू हो जाती है। बृहस्पतिवार रात और शुक्रवार को बारिश के साथ बार-बार ट्रिपिंग से उपभोक्ता परेशान रहे। बिजली के साथ पेयजल संकट भी गहरा गया। शहर के लखपेड़ाबाग, दशहराबाग, हजाराबाग, महर्षि नगर, ग्रीन गार्डन सिटी, लक्ष्मणपुरी, श्रीराम कॉलोनी, वेदपुरम और अन्नपूर्णा विहार में घंटों अंधेरा रहा।
विज्ञापन

रामसनेहीघाट के दुलाहदेपुर फीडर की 33 केवी लाइन में बृहस्पतिवार रात 10 बजे फाॅल्ट आने से करीब 300 गांवों की 3.50 लाख आबादी प्रभावित हुई। एसडीओ सर्वेश कुमार ने बताया कि मरम्मत कार्य जारी है। सूरतगंज उपकेंद्र की मरकामऊ और निंदूरा लाइनों में खराबी से करीब 250 गांवों की पांच लाख आबादी 36 घंटे से बिजली संकट झेल रही है। ग्रामीण सूरज और बब्लू ने बताया कि अब तक कोई कर्मचारी मरम्मत के लिए नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

त्रिलोकपुर उपकेंद्र की 33 हजार वोल्ट लाइन ठप होने से 96 गांवों की 90 हजार आबादी 24 घंटे से परेशान है। एसडीओ जमाल अख्तर ने बताया कि पेड़ गिरने से तार टूटे और फाॅल्ट हुआ। जहांगीराबाद फीडर के 97 गांवों की बिजली बृहस्पतिवार शाम से गुल है। जेई शशि कटियार के अनुसार फाॅल्ट ठीक कराए जा रहे हैं। सुबेहा के पलिया फीडर से जुड़े रुकुनुद्दीनपुर समेत 50 से अधिक गांवों में शुक्रवार भोर से आपूर्ति बाधित रही। अधिशासी अभियंता रमेश कुमार ने लाइन क्षतिग्रस्त होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामनगर के धमेड़ी-3 मोहल्ले में शुक्रवार सुबह से आधे इलाके की आपूर्ति बाधित रही। सभासद आशुतोष शुक्ला सोनू, अपूर्व, पम्मू और सुशील ने बताया कि बारिश होते ही बिजली चली जाती है। निंदूरा के बाबागंज व मल्लावां विद्युत केंद्र से जुड़े 270 गांवों में बृहस्पतिवार रात एक बजे से शुक्रवार शाम छह बजे तक बिजली गुल रही।
वर्जन
तकनीकी टीमें और लाइनमैन प्रतिकूल परिस्थितियों में भी लगातार गश्त कर मरम्मत में जुटे हैं। जल्द सभी प्रभावित क्षेत्रों में फाॅल्ट दूर कर आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।

-भविष्य कुमार सक्सेना, अधीक्षण अभियंता

 सिद्धौर क्षेत्र में बारिश के चलते खेतों में गिरी धान की फसल। 

 सिद्धौर क्षेत्र में बारिश के चलते खेतों में गिरी धान की फसल। 

 सिद्धौर क्षेत्र में बारिश के चलते खेतों में गिरी धान की फसल। 

 सिद्धौर क्षेत्र में बारिश के चलते खेतों में गिरी धान की फसल। 

 सिद्धौर क्षेत्र में बारिश के चलते खेतों में गिरी धान की फसल। 

 सिद्धौर क्षेत्र में बारिश के चलते खेतों में गिरी धान की फसल। 

 सिद्धौर क्षेत्र में बारिश के चलते खेतों में गिरी धान की फसल। 

 सिद्धौर क्षेत्र में बारिश के चलते खेतों में गिरी धान की फसल। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article