फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The city groaned with traffic jams, from officers to ambulances stuck.

Barabanki News: जाम से कराहा शहर, अफसर से लेकर एंबुलेंस तक फंसी

Wed, 12 Nov 2025 12:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
The city groaned with traffic jams, from officers to ambulances stuck.
बाराबंकी। शहर में सोमवार काे पटेल तिराहे पर लगे जाम में अफसर से लेकर एंबुलेंस तक फंसे रहे। यह देख ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को पसीना छूट गया, लेकिन राहत नहीं मिल सकी। एक तरफ जाम खुलवाया जाता तो कुछ देर बाद फिर वही हालात हो जाते। इससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर में पटेल तिराहे से लेकर सतरिख नाके तक लगने वाला जाम अब आम हो चुका है। इसलिए यहां पर तैनात पुलिस कर्मी भी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। नतीजा शहरवासियों को भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह नौ बजे से ही पटेल तिराहे पर जाम लगने लगा। इस दौरान इधर से गुजरे कई अफसर और एंबुलेंस भी जाम में घंटाें फंसे रहे। हालांकि ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने प्रयास किया लेकिन कोई खास सुधार हो नहीं पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहे। यहीं हाल लखपेडाबाग चौराहे और सतरिख नाके का भी रहा।
यहां पर भी जाम लगने से लोगों के वाहन रेंगते हुए नजर आए। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों को हुई जो छुट्टी के बाद सतरिख नाके पर लगे जाम में फंस गए और काफी देरबाद अपने घरों को पहुंचे। टीएसआई रामयतन यादव का कहना है यातायात सुचारु बनाए रखने का पूरा प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed