फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The central team saw the work of MNREGA

Barabanki News: केंद्रीय टीम ने देखे मनरेगा के काम

Fri, 25 Jul 2025 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 25 Jul 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
The central team saw the work of MNREGA
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। ब्लॉक क्षेत्र के दुंदीपुर गांव में बृहस्पतिवार को भारत सरकार की टीम ने मनरेगा कार्यों का निरीक्षण किया। सुबह करीब 11 बजे ग्राम पंचायत दुंदीपुर में ग्रामीण विकास मंत्रालय की तीस सदस्यीय टीम हैदराबाद के मनरेगा डिप्टी डायरेक्टर डॉ. राम लखन सिंह के नेतृत्व में पहुंची।
विज्ञापन


टीम ने यहां मनरेगा से बनवाए गए हाट बाजार, गोशाला, मियावाकी पद्धति से कराए गए पौधरोपण व अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। इसके बाद दल के मुखिया डॉ. राम लखन सिंह ने कहा कि मनरेगा से अच्छा काम हुआ है। हाट बाजार के अंदर लगने वाली दुकानों से कुछ कर वसूलकर ग्राम पंचायत और अच्छी व्यवस्था कर सकती है।
विज्ञापन


लगाए गए पौधों की सिंचाई की उचित व्यवस्था पर बल दिया। अमृत सरोवर के पानी से सिंचाई व किसी महिला स्वयं सहायता समूह को मत्स्य पालन व सिंघाड़ा की खेती के लिए देने की राय दी। मनरेगा से असमतल व बंजर खेत में ही कार्य कराने तथा अमृत सरोवर में पानी होने पर कम शुल्क में किसानों को सिंचाई के लिए पानी देकर पंचायत की आय बढ़ाने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खंड विकास अधिकारी प्रियंका सिंह का कहना है कि भारत सरकार द्वारा गठित विजिटर टीम की तरफ से जो सुझाव दिए गए हैं, उन पर अमल किया जाएगा। टीम में हैदराबाद, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, त्रिपुरा व दादरा नगर हवेली के सदस्य शामिल रहे।


इस मौके पर प्रधान निहारिका वर्मा व नीरज आदि मौजूद रहे। वहीं टीम में फकीर चंद पटेल, बीडीओ छत्तीसगढ़, सरोज जाट राजस्थान, सिबुधु त्रिपुरा, पवन सहायक परियोजना अधिकारी छत्तीसगढ़, धर्मेंद्र कुमार, संकाय सदस्य दीन दयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान, लखनऊ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed