फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The boy kicked stake in CBSE 10th

सीबीएसई की दसवीं में लड़काें ने मारी बाजी

Sat, 28 May 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sat, 28 May 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
The boy kicked stake in CBSE 10th
बाराबंकी में सीबीएसई परीक्षा में पास होने के बाद खुशी मनाते सेंट्रल एकेडमी स्कूल के छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन (सीबीएसई) के दसवीं के परिणाम शनिवार की सुबह घोषित कर दिए गए। दसवीं के रिजल्ट में छात्रों ने बाजी मारी। जिले में 10 सीजीपीए हासिल करने वालों में करीब 70 फीसदी लड़के हैं।
विज्ञापन


परीक्षा का परिणाम करीब 95 फीसद रहा। छात्रों को मिली बेहतरीन सफलता से घर से लेकर कॉलेज तक में जश्न का माहौल है। परीक्षा का पहला पायदान पार करने वाले इन मेधावियों के हौसले व सपने हिमालय की तरह बुलंद है।   
विज्ञापन


कोई आईआईटीएन बनना चाहता है तो कोई प्रशासनिक सेवा के माध्यम से देश व समाज की    सेवा करना चाहता है। इन मेधावियों को परिचितों व रिश्तोदारों ने  घर पहुंच कर या फोन पर बधाई दी। साथ ही उनके अच्छे भविष्य की कामना भी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीएसई दसवीं का परीक्षा परिणाम शनिवार की सुबह घोषित कर दिया गया। इस परिणाम में छात्रों का बोलबाला रहा। कॉलेज के लोगों की माने तो परीक्षा का परिणाम करीब 95 फीसद रहा। कई छात्राओं ने भी 10 सीजीपीए अंक प्राप्त किया।

बताते चलें कि जनपद में सेंट एंथोनी इंटर कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय, सेंट्रल एकेडमी, जवाहर नवोदय विद्यालय, ग्राम्यांचल इंटर कॉलेज, महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सैनिक पब्लिक स्कूल, बाबा गुरुकुल एकेडमी सीबीएसई बोर्ड के कॉलेज हैं।


इस परीक्षा परिणाम में छात्रों का ही बोलबाला रहा। परिणाम आते ही घर से कॉलेज तक जशभन का माहौल रहा। कॉलेजों में होनहारों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया तो घर में भी बधाई देनेवालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed