फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The body of a teenager living in his maternal grandparents' house was found in a pond

Barabanki News: ननिहाल में रहने वाले किशोर का तालाब में मिला शव

Tue, 08 Apr 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 08 Apr 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
The body of a teenager living in his maternal grandparents' house was found in a pond
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। हैदरगढ़ कोतवाली के जौंधी गांव में ननिहाल में रहे एक किशोर का शव सोमवार को तालाब से बरामद हुआ। परिजनों ने हत्या कर शव तालाब में फेंके जाने की आशंका जताते हुए हंगामा कर प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

जिला अमेठी के थाना शिवरतनगंज क्षेत्र के कुकहा रामपुर गांव निवासी वेदप्रकाश सिंह पुत्र हर्षित (13) अपनी नानी के घर जौंधी गांव में रहता था। रविवार शाम पांच बजे घर से लगभग सौ मीटर स्थित तालाब पर कूड़ा फेंकने गया था। काफी देर तक वापस नही लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। किशोर के न मिलने पर इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। जांच के लिए पहुंची पुलिस को तालाब के पास हर्षित की चप्पल व कूड़ा फेंकने वाला तसला पड़ा मिला।
विज्ञापन

सोमवार सुबह पुलिस ने गोताखोर की मदद से हर्षित के शव को तालाब से बाहर निकाला गया। परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या की आशंका जताई है। तालाब से हर्षित का शव बरामद होने के बाद परिजनों ने तालाब के निकट रहने वाले राम भवन नामक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया। उसकी गिरफ्तारी की मांग को परिजनों ने विरोध प्रदर्शन भी किया। इसके बाद दबाव में आई पुलिस ने आरोपी राम भवन को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। इसके बाद ही परिजनों का आक्रोश थमा। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed