{"_id":"571fb6704f1c1b6907a91961","slug":"the-bodies-of-reindeer-found-in-the-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में मिला हिरन का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव में मिला हिरन का शव
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Wed, 27 Apr 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
अमराई गांव के बाहर मिला हिरन का शव।
- फोटो : अमर उजाला
सूरतगंज ब्लॉक के सूबेदारपुर पुरवा मजरे अमराई गांव के बाहर एक हिरन का शव मिला। उसके शरीर पर कई जगह जख्म थे। मंगलवार को ग्रामीणों ने हिरन का शव पड़ा देखा तो वन विभाग के अधिकारियों को खबर दी गई।
ग्रामीणों का कहना है कि हिरन की मौत पानी की किल्लत के चलते हुई है। वहीं फतेहपुर के वन रेंजर चंद्र प्रकाश पांडेय का कहना है। अमराई गांव में हिरन का जो शव मिला है वह हिरन की तीसरी प्रजाति पाढ़ा है। उसे किसी जानवर ने पहले काटकर घायल कर दिया था। इस कारण उसकी मौत हुई है। उसके शरीर पर कई जगह काटे जाने के निशान हैं।