फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The attackers did not clue

हमलावरों का नहीं लगा सुराग

Fri, 09 Oct 2015 11:42 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला
बाराबंकी/अमर उजाला Updated Fri, 09 Oct 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
बताते चलें कि कोतवाली देवा क्षेत्र के देशी मुस्तफाबाद गांव की प्रधान रामरजी रावत के पुत्र कुलदीप रावत (35) बृहस्पतिवार की शाम क्षेत्र के बरेठी चौराहे पर असगर अली (50) के ढाबे पर बैठकर चाय पी रहे थे। तभी अचानक वहां पहुंचे एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने प्रधान पुत्र व ढाबा संचालक को गोली मार दी थी।
विज्ञापन


इस वारदात के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। वहीं इस मामले में पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी का पता नहीं लगा सकी है। पुलिस द्वारा अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


घटनास्थल पर बरामद हुई गोलियों से भरी मैगजीन
बरेठी गांव में जहां पर प्रधान पुत्र पर हमला हुआ था, उस जगह पुलिस ने एक पिस्टल की मैगजीन बरामद की है। पुलिस कह रही है कि हमलावरों के पिस्टल से कारतूस से भरी मैगजीन नीचे गिर जाने के बाद ही वह भाग निकले। पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार की सुबह से ही प्रधान पुत्र कुलदीप रावत एक कार सवार व्यक्ति के साथ घूम रहे थे, उसके बाद उन पर गोली चलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके कुछ देर पहले ही यह कार सवार व्यक्ति कुलदीप को बरेठी में छोड़कर गया था। स्थानीय लोग बताते हैं कि कार सवार व्यक्ति व कुलदीप के बीच प्रापर्टी का विवाद था। इसी के चलते प्रापर्टी को लेकर इस मामले को जोड़ा जा रहा है।

माती जंगल तक मिली हमलावरों की लोकेशन
प्रधान पुत्र पर जानलेवा हमला करने वाले बदमाशों के बारे में पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस की सर्विलांस सेल की टीम ने जब वारदात स्थल पर फोन नंबर ट्रेस किया तो पता चला कि बदमाशों ने वारदात करने के बाद माती के पहले पड़ने वाले जंगल तक अपना मोबाइल खुला रखा और फिर वहां पर पहुंचते ही मोबाइल से सिमकार्ड निकालकर फेंक दिया गया।

वहीं प्रधान पुत्र के फोन काल डिटेल में भी एक प्रापर्टी डीलर से कई दिनों से लंबी बातचीत निकली है। वारदात के दिन भी प्रधान पुत्र व कार सवार इस प्रापर्टी डीलर से दस से भी अधिक बार फोन पर बात हुई है।


जल्द होगा खुलासा
 देवा कोतवाल बीपी यादव का कहना है कि मामले के पीछे प्रापर्टी से जुड़ा विवाद लग रहा है। कहा कि घटनास्थल पर एक पिस्टल की गोलियों से भरी मैगजीन बरामद हुई है। कोतवाल ने कहा कि जल्द ही हमलावरों का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed