फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   temple

कजरीतीज पर बाहरी श्रद्धालु नहीं कर सकेंगे जलाभिषेक

Thu, 09 Sep 2021 12:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
temple
महादेवा (बाराबंकी)। श्री लोधेश्वर महादेवा मंदिर में कजरी तीज पर बाहरी श्रद्धालुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। केवल क्षेत्रीय व स्थानीय शिवभक्त ही कोविड-19 के नियमों का पालन कर शिवलिंग पर जलाभिषेक कर सकेंगे। प्रशासन ने कोविड की गाइडलाइन का अनुपालन कराने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम राजीव शुक्ला ने भी बुधवार को मंदिर परिसर पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मास्क लगा कर आने वाले शिवभक्तों को ही मंदिर में जलाभिषेक के लिए जाने दिया जाएगा। मंदिर के पुजारी हरिप्रसाद द्विवेदी के अनुसार कजरी तीज (हरितालिका) पर भगवान शिव के जलाभिषेक और पूजा अर्चना का विशेष महत्व है।
विज्ञापन

श्री लोधेश्वर महादेवा मंदिर में हर साल प्रदेश के कई जिलों से लाखों श्रद्धालु कजरी तीज पर अपने आराध्य देव के जलाभिषेक के लिए जुटते हैं। लेकिन इस बार कोराना को देखते हुए प्रशासन ने कजरी तीज पर बाहरी श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी है। महादेवा के मुख्य मार्गों पर भारी पुलिस फोर्स लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को एसडीएम राजीव शुक्ला ने मंदिर परिसर का जाजया लिया। उन्होंने मंदिर परिसर में बैरीकेडिंग और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए पुलिस को निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि गैर जिलों से भारी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए आते हैं। इससे भारी भीड़ के बीच कोविड-19 नियमों का अनुपालन नहीं कराया जा सकता है। फिलहाल शासन ने पहले से ही कांवड़ यात्रा पर रोक लगा रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed