{"_id":"6658ee62f6ff73ab700e5c44","slug":"teenager-dies-due-to-electric-shock-friend-injured-barabanki-news-c-315-1-brp1007-118168-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: करंट लगने से किशोर की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: करंट लगने से किशोर की मौत, साथी घायल
Fri, 31 May 2024 02:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 31 May 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
देवा(बाराबंकी)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रहीमाबाद में भागवत कथा के दौरान पांडाल में तार जोड़ते वक्त करंट की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। किशोर को बचाने आया उसका साथी घायल हो गया। घायल को लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
देवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रहीमाबाद में छोटेलाल का टेंट का कारोबार है। छोटेलाल के घर के बाहर भागवत कथा का आयोजन था, जिसमें बृहस्पतिवार की दोपहर टेंट के पांडाल में उसका पुत्र कोमल (15) बिजली का तार जोड़ रहा था। इसी दौरान अचानक करंट लगने से कोमल की मौके पर ही मौत हो गई। कोमल का रिश्तेदार दिलीप पुत्र रामनरेश (18) निवासी नैनीपुर थाना कुर्सी कोमल को बचाने दौड़ा। तो वह भी करंट की चपेट में आकर घायल हो गया। कोतवाल अनिल कुमार पांडे ने बताया कि घायल दिलीप को इलाज के लिए परिजन लखनऊ ले गए। जबकि कोमल की मौके पर ही मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।