फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Technician suspended, notice to three

त्रिशक्ति रणनीति ही पार्टी की विजय का आधार: धर्मपाल

Sun, 21 Sep 2025 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 21 Sep 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Technician suspended, notice to three
बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि संगठन की त्रिशक्ति रणनीति, शक्ति केंद्र, बूथ और मंडल की मजबूत संरचना ही पार्टी की विजय का आधार है। मंडल और बूथ के बीच शक्ति केंद्र सेतु की भूमिका निभाते हैं। शक्ति केंद्र सक्रिय होगा तभी मंडल और बूथ मजबूत होंगे।
विज्ञापन

संगठन मंत्री शनिवार को सफेदाबाद स्थित एक निजी विद्यालय के सभागार में आयोजित शक्ति केंद्र संयोजकों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चा जिलाध्यक्षों और जिला पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर हर मतदाता से संवाद और संपर्क से ही आगामी पंचायत चुनाव, एमएलसी चुनाव और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की विजय सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से प्रारंभ हुए सेवा पखवाड़ा के तहत सभी सेवा कार्यों और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आयोजित किया जाना है। इसके साथ ही 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भी बूथ स्तर पर धूमधाम से मनाई जाएगी। कहा कि संगठन निर्माण एक सतत प्रक्रिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न कार्यक्रमों और अभियानों में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से ही संगठन का विस्तार संभव होता है। इस लिए प्रत्येक पूर्व पदाधिकारी को भी संगठनात्मक की गतिविधियों से जोड़ने की आवश्यकता है। बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, जिला प्रभारी अवनीश सिंह पटेल, जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य, राज्यमंत्री सतीश शर्मा, विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा, दिनेश रावत, एमएलसी अंगद सिंह, शरद अवस्थी, हरगोविंद सिंह, संतोष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed