फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Technician suspended, notice to three

Barabanki News: टेक्नीशियन निलंबित, तीन को नोटिस

Sun, 21 Sep 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 21 Sep 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Technician suspended, notice to three
बाराबंकी। कार्य में शिथिलता व लापरवाही पाए जाने पर अधीक्षण अभियंता ने टेक्नीशियन राम परमात्मा निषाद को निलंबित कर दिया है। तीन कर्मचारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। शहर में गुलरिया गार्दा में खतरनाक ढंग से लटक रहे तार नहीं हटाए गए थे। शिकायत पर डीएम शशांक त्रिपाठी ने अधिशासी अभियंता घनश्याम त्रिपाठी को जांच के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

जांच के दौरान काम मे शिथिलता व लापरवाही पाई गई। इस पर टेक्नीशियन राम परमात्मा निषाद को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा 17 मई को दारापुर में 100 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया था। इस मामले में बड़ेल के जेई सोहन कुमार को निंदा प्रविष्ट दी गई है। आठ जुलाई को बंकी में 250 केवीए ट्रांसफार्मर, 20 जुलाई को दुंदपुरवा में 100 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया था। ट्रांसफार्मर का समय से अनुरक्षण कार्य न किए जाने पर कमल किशोर और सूर्य प्रकाश को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। अधीक्षण अभियंता राजबाला ने बताया कि काम मेें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्य में शिथिलता पाए जाने पर तीन कर्मचारियों पर कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed