{"_id":"667a02a024c3ca37ce016994","slug":"teams-from-four-divisions-including-agra-gorakhpur-reached-semi-finals-barabanki-news-c-315-1-brp1005-119429-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सेमीफाइनल में पहुंची आगरा, गोरखपुर समेत चार मंडल की टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सेमीफाइनल में पहुंची आगरा, गोरखपुर समेत चार मंडल की टीमें
Tue, 25 Jun 2024 05:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 25 Jun 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही जूनियर बालिका राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के छठें दिन क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें सुबह तीन और शाम को एक मैच खेला गया। शाम को बारिश से मैदान में पानी भर जाने के बावजूद जोश से भरे खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह व जोश के साथ मैच पूरा किया। आगरा, गोरखपुर, बनारस और आजमगढ़ मंडल की टीमें अपने-अपने मैच जीत कर सेमी फाइनल में पहुंच गई हैं।
सोमवार को पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला आगरा और बस्ती मंडल के बीच खेला गया। आगरा की खिलाड़ी साक्षी ने तीन गोल कर टीम को जीत दिलाई। दूसरा क्वार्टर फाइनल मेरठ और गोरखपुर मंडल के बीच हुआ। इसमें आगरा की खिलाड़ी अंशिका एक गोल किया। वहीं गोरखपुर की टीम की ओर से सोनिया, सिर्जना, पुष्पांजलि पाटिल, सलोनी ने एक-एक गोल कर यह मुकाबला 4-1 से जीत कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। तीसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला बनारस और प्रयागराज मंडल के मध्य खेला गया। इसमें बनारस टीम ने पूरे समय मैच पर अपना दबदबा बनाए रखते हुए 8-0 से जीत धमाकेदार जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दिन के चौथे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में आजमगढ़ मंडल की टीम ने 2-0 से जीत हासिल की। इस मौके पर आरिफ नजमी, नरेश चंद्र यादव, मंजीत सिंह धामी, मयंक द्विवेदी, राजीव श्रीवास्तव, महासचिव सज्जाद हुसैन, राकेश वर्मा, सफक्कत अली, प्रभात सिंह, अमित सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।