{"_id":"66a03453edab9f753e0006d4","slug":"supply-of-hundred-villages-stopped-due-to-breakage-of-high-tension-line-wire-barabanki-news-c-315-1-slko1014-121164-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: हाई टेंशन लाइन का तार टूटने से सौ गांव की आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: हाई टेंशन लाइन का तार टूटने से सौ गांव की आपूर्ति ठप
Wed, 24 Jul 2024 04:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 24 Jul 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
दरियाबाद (बाराबंकी)। हाईवे के पास देर रात 33 केवीए का तार 132 केवीए की लाइन पर टूटकर गिर गया। इससे कस्बा तथा हूंसेपुर और मथुरानगर के लगभग सौ गांव क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद हो जाने से करीब एक लाख की आबादी को रात बिना बिजली के ही जागकर बितानी पड़ी।
तार टूटने से नगर पंचायत दरियाबाद के 13 वार्ड के साथ लगभग 100 गांवों की आपूर्ति ढाई बजे रात से पूरी तरह से बंद हो गई। इससे पहले 10 बजे रात को इसी लाइन का जम्फर कट गया था तब दो घंटे बाद 12 बजे मरम्मत करके आपूर्ति शुरू हुई थी। 12 बजे शुरू हुई आपूर्ति फिर से फाल्ट के कारण ढाई बजे बाधित हो गई। इससे उमस भरी गर्मी में बिना बिजली के लोगों को रात जाग कर काटना पड़ी। इस दौरान घरों में लगे इनवर्टर भी जवाब दे गए। बिजली न आने से सुबह के समय लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ा। अवर अभियंता अमन सिंह ने बताया हाईटेंशन लाइन का तार टूट जाने से आपूर्ति बाधित हुई थी। मंगलवार को सुबह फॉल्ट दूर कर आपूर्ति शुरू कराई जा सकी।
टूटे विद्युत पोल से शुरू करा दी बिजली आपूर्ति
फोटो- 12
घुघंटेर (बाराबंकी)। मल्लावां विद्युत उपकेंद्र अंतर्गत बिजौली गांव में बीते एक माह पहले तेज आंधी में विद्युत पोल टूट गया था। इस पर गांव की बिजली सप्लाई के लिए ट्रांसफार्मर रखा है। इसकी जानकारी के बाद भी बिजली कर्मचारियों ने टूटे पोल को बदलने की बजाय विद्युत आपूर्ति चालू करा दी। इससे इलाके में कभी भी कोई हादसा घटित होने की आशंका से ग्रामीण परेशान हैं।
विज्ञापन
-