{"_id":"67ed8b7975e8d06db202966b","slug":"students-body-found-in-canal-after-20-hours-barabanki-news-c-315-1-brp1006-136388-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: 20 घंटे बाद नहर में मिला छात्र का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: 20 घंटे बाद नहर में मिला छात्र का शव
Thu, 03 Apr 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 03 Apr 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
बड्डूपुर (बाराबंकी)। बड्डूपुर क्षेत्र में मंगलवार दोपहर नहर में कूदे पॉलिटेक्निक छात्र आमोद कुमार (20) का शव करीब 20 घंटे बाद बुधवार को नहर में मिला। शव देखते ही परिजन बिलख पड़े। परिजनों का कहना था कि पिता ने बस उसे मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल करने पर डांटा था। इससे क्षुब्ध होकर ही छात्र ने अपनी जान देने का इतना बड़ा कदम उठा लिया।
पुलिस के अनुसार जगईपुर गांव निवासी जितेंद्र कुमार के यहां मंगलवार को रामचरित मानस का पाठ हो रहा था। इस दौरान ने जितेंद्र ने पुत्र आमोद को मोबाइल पर खेलते देख डांट लगाकर कर चाय इत्यादि की व्यवस्था करने के लिए कहा था। इससे नाराज होकर आमोद ने पास के ही रहिलामऊ पुल से नहर में छलांग लगा दी। बुधवार सुबह क्षेत्र के भगौली चौकी रेगुलेटर पर आमोद का शव उतराता हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बड्डूपुर के थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस छात्र के दोस्तों और रिश्तेदारों से इस मामले में पूछताछ कर रही है ताकि मौत का कोई अन्य कारण हो तो सामने आ सके।