{"_id":"647108e2d73e84d612005966","slug":"strong-wind-and-rain-blew-the-electricity-of-188-villages-barabanki-news-c-13-1-256703-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: तेज हवा व बारिश ने उड़ाई 188 गांवों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: तेज हवा व बारिश ने उड़ाई 188 गांवों की बिजली
Sat, 27 May 2023 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 27 May 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। तेज हवा व बारिश के चलते शहर समेत ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। रात व शुक्रवार सुबह शहर में ढाई घंटे बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को पानी के संकट का सामना करना पड़ा तो वहीं हैदरगढ़, फतेहपुर, सिरौलीगौसपुर और रामसनेहीघाट के 188 गावों की बिजली बाधित रही। इससे करीब साढ़े तीन लाख लोगों को दिक्कतें हुईं। रामसनेहीघाट व सिरौलीगौसपुर में शाम तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी।
तेज हवा व बारिश के चलते शहर के आठ मोहल्लों में ढाई घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। रामजानकीपुरम, आवास विकास, लखपेड़ाबाग, बाल विहार, जसवंतनगर, शिवाजीपुरम समेत आठ मोहल्लों की बिजली साढ़े नौ से साढ़े 11 बजे तक बंद रही। इससे लोगों को पानी के संकट का सामना करना पड़ा। इससे करीब एक लाख आबादी प्रभावित रही। हैदरगढ़ में सुबह छह बजे बिजली गुल हो गई जो दोपहर साढ़े 12 बजे आई। इससे कस्बे के करीब 25 हजार लोग परेशान रहे। सुबह लोग पानी के लिए भटकते रहे। मजबूरी में लोगों को हैंडपंप का सहारा लेना पड़ा।
सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र में कोटवाधाम उपकेंद्र की बिजली सप्लाई ब्रेक डाउन हो गई। इससे गोपालपुर, पत्तीपुर, कोटवाधाम, तासीपुर, अमनियापुर, माफी, सनावा, अलपीपुरवा, बल्लीपुर, अरियामऊ, मरौचा, बिबियापुर, सहजनी, रानीपुरवा, मुड़ियाडीह, सूर्यबलीपुरवा समेत 100 गांवों की बिजली गुल रही। शाम तक कर्मचारी लगे रहे, लेकिन फाॅल्ट ही नहीं ढूंढ पाए। इससे एक लाख आबादी प्रभावित है। फतेहपुर क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह पांच बजे तेज हवा के चलते निंदूरा के पास बिजली के तार पर पेड़ की डाल टूट कर गिर गई। इससे कस्बा समेत क्षेत्र के ग्राम राडिया, टांडा, इसेपुर, बन्नी, सरूलपुर, तालगांव, इसरौली, बसारा, कुतलुपुर समेत 60 गांवों की बिजली बाधित हो गई। पांच घंटे बाद आपूर्ति शुरू हुई। इससे 80 हजार लोगों को दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन
रामसनेहीघाट क्षेत्र में तेज हवा के चलते पूरे चुरई गांव के पास बिजली का खंभा टूट गया। इससे कोटवासड़क, सनौली, मऊगोरपुर, धुनौली, बहरेला, गड़ियन पुरवा, मालिनपुर, बनीकोडर सहित 28 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शुक्रवार तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। इससे करीब 45 हजार लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अधीक्षण अभियंता मनोज सोनकर का कहना है कि बारिश व हवा से जहां भी आपूर्ति प्रभावित हुई, कर्मचारियों से फॉल्ट दुरुस्त कराकर बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई है।
सुबह बारिश से मौसम सुहाना दोपहर में धूप से बढ़ी उमस
शुुक्रवार सुबह बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़ने से ठंडी हवा चली तो न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री घटकर 21.5 डिग्री सेल्सियस हो गया। सुबह मौसम सुहाना बना रहा, लेकिन करीब आठ बजे के बाद धूप निकली और दोपहर तक धूप में तेजी आने के साथ ही अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस हो गया। तेज धूप निकलने से बढ़ी उमस से लोग परेशान रहे।