फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   State park will be hi-tech, poly houses will be built

Barabanki News: हाईटेक होगा राजकीय उद्यान, बनेंगे पॉली हाउस

Sat, 26 Oct 2024 03:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 26 Oct 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
State park will be hi-tech, poly houses will be built
सफदरगंज (बाराबंकी)। राजकीय उद्यान व पौधशाला उधाैली को हाईटेक बनाया जाएगा। यहां पॉली हाउस का निर्माण होने के साथ सड़क, सिंचाई के लिए नालियों का निर्माण व सोलर पंप की स्थापना भी की जाएगी। इसी के साथ ग्रीन हाउस का भी निर्माण होगा ताकि यहां उच्च गुणवत्ता वाले विभिन्न प्रकार के पौधे तैयार किए जा सकें। इसके लिए राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत इस उद्यान का चयन हुआ है और उच्चीकरण के लिए दो करोड़ रुपये का बजट मिला है। कार्यदायी संस्था द्वारा निर्माण शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन


अयोध्या-लखनऊ नेशनल हाईवे स्थित उधौली में राजकीय उद्यान एवं पौधशाला है। यह करीब 24 बीघा क्षेत्रफल में फैला हुआ है। यहां एक समय में आंवला, नींबू, आम, अमरूद और कटहल की नर्सरी तैयार होती थी जिसे बाराबंकी ही नहीं कई जनपदों के किसान लेने आते थे।
विज्ञापन


पिछले काफी समय से यहां अव्यवस्थाओं का अंबार लग गया था। केंद्र सरकार की राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत इस नर्सरी को हाईटेक बनाने के लिए चयन किया गया था। इसके लिए दो करोड़ नौ लाख रुपये का बजट मुहैया कराया गया और उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड को कार्यदायी संस्था नामित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्था की ओर से यहां प्रस्तावित सिंचाई के लिए सोलर एवं विद्युत संचालित पंप स्थापित कराए जा चुके हैं। नाली निर्माण के साथ सड़क, कार्यालय और गोदाम का निर्माण पूरा कर लिया गया है। इसी के साथ हाईटेक पॉली हाउस बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस पॉली हाउस में पर्यावरण नियंत्रण के समस्त इंतजाम होंगे।


इस नर्सरी में अमरूद, आंवला, लीची व कटहल के कलमी पौधे तैयार कर क्षेत्र के किसानों के साथ कई जिलाें व प्रांतों में भेजे जाएंगे। उधौली में हो रहे राजकीय उद्यान निर्माण कार्य की समीक्षा स्वयं जिलाधिकारी हर सप्ताह कर रहे हैं। जिला उद्यान अधिकारी डॉ. धीरेंद्र सिंह ने बताया कि राजकीय उद्यान को हाईटेक बनाने का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed