मंझपुरवा की जमीन से राज्यमंत्री ने छोड़ा अपना दावा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। शहर से सटे मंझपुरवा गांव स्थित 6 बीघा जमीन से वन राज्यमंत्री फरीद महफूज किदवई ने अपना दावा छोड़ दिया है। इस बात की जानकारी राज्यमंत्री ने बुधवार को पत्रकारों से वार्ता में दी।
बताते चले कि शहर से सटे मंझपुरवा गांव में बाबूलाल यादव द्वारा 6 बीघा जमीन अपनी बताई जा रही थी। जबकि राज्यमंत्री फरीद महफूज किदवई द्वारा इस जमीन को अपनी जमीन बताई जरा रही थी। इसी बात को लेकर कुछ माह पूर्व बाबूलाल यादव ने कलेक्ट्रेट में मंत्री के खिलाफ धरना-प्रदर्शन भी किया था। यह भूमि कागजों में मंत्री के नाम थी पर कब्जा बाबूलाल यादव का था। इसी मामले को लेकर बुधवार को सपा नेता सरताज चौधरी के आवास पर पत्रकारों से वार्ता में राज्यमंत्री फरीद महफूज किदवई ने बताया कि वह जमींदार परिवार से हैं और कई जगह ऐसी सैकड़ों बीघे जमीन है जो मेरे परिवारीजनों के नाम है और उस पर कब्जा किसी दूसरे का है। इसी तरह शहर के मंझपुरवा जमीन का भी मामला था। यहां की जमीन से मेरे द्वारा अपना दावा खतम किया जाता है। यह जमीन हम बाबूलाल यादव को दे रहे है। सपा सरकार में किसी के साथ अन्याय न हो इसके लिए वह अपनी जमीन छोड़ रहे है। मंत्री ने भाजपा व हैदराबाद के विधायक ओवैशी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह लोग देश में आपसी भेदभाव फैलाकर एक दूसरे को लड़ाकर ही राजनीति करना चाह रहे हैं, लेकिन जनता सब जानती है किसी के भी गलत इरादे कामयाब नहीं होंगे। इस मौके पर राज्यमंत्री के प्रतिनिधि अहमद सलमान आदि मौजूद रहे।