{"_id":"61609c3e8ebc3e93ed007e6a","slug":"sport-barabanki-news-lko5992566162","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीरंदाजी प्रतियोगिता में मुरादाबाद और कानपुर जोन विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीरंदाजी प्रतियोगिता में मुरादाबाद और कानपुर जोन विजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। 10वीं वाहिनी पीएसी परिसर स्थित तीरंदाजी मैदान पर चल रही चार दिवसीय आठवीं उत्तर प्रदेश पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हुआ। इसमें पुरुष वर्ग में मुरादाबाद जोन तो महिला वर्ग में कानपुर जोन ने प्रथम रहते हुए बाजी मारी। मुख्य अतिथि मौजूद रहे दसवीं वाहिनी पीएसी के सैन्य सहायक ताहिर हुसैन ने प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले पुरुष व महिला खिलाड़ियों को पदक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। तथा प्रतियोगिता की विजेता और उपविजेता टीम को शील्ड प्रदान कर उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता के दौरान पुरुष वर्ग में 1072 अंकों के साथ पीएसी पश्चिमी जोन मुरादाबाद विजेता तथा मेजबान पीएसी मध्य जोन लखनऊ 1048 अंकों के साथ उपविजेता रहा। जबकि महिला वर्ग में कानपुर जोन 728 अंकों के साथ विजेता और मेरठ जोन की टीम 386 अंकों के साथ उपविजेता रही।
सर्वश्रेष्ठ लक्ष्यभेदक के रुप में पुरुष वर्ग से पीएसी पूर्वी जोन के आरक्षी जयदीप कुशवाहा और महिला वर्ग से लखनऊ जोन की महिला आरक्षी संजू को चुना गया। इस प्रतियोगिता में आगरा, बरेली, गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज, वाराणसी जोन व पीएसी पूर्वी जोन प्रयागराज, पीएसी पश्चिमी जोन मुरादाबाद और मेजबान पीएसी मध्य जोन लखनऊ के लगभग 350 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में 30 मीटर व 50 मीटर की व्यक्तिगत स्पर्द्धा का भी आयोजन किया गया।