फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Sp

सपाइयों ने ट्रैक्टर रैली निकालकर कृषि कानून के खिलाफ जताया विरोध

Wed, 27 Jan 2021 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Sp
37- बाराबंकी। त्रिवेदीगंज क्षेत्र के भिलवल में सपाईयों द्वारा निकाली गई ट्रैक्टर रैली तिरंगा यात? - फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। कृषि कानूनों के खिलाफ और किसानों के समर्थन ने सपाइयों ने जिलेभर में रैली निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कई स्थानों पर सपाई गिरफ्तार किए गए तो कई स्थानों पर सपाइयों ने प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। वहीं, पुलिस ने कई सपा नेेताओं को उनके घरों में ही नजरबंद कर दिया, जिससे ये लोग घरों में ही कैद रहे।
विज्ञापन

बेलहरा में पूर्व मंत्री फरीद महफूज किदवई के नेतृत्व में सपाइयों ने बेलहरा से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। सूचना पर एसडीएम पंकज सिंह व सीओ योगेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और ज्ञापन लिया। कुर्सी कस्बा में एमएलसी राजेश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के साथ ट्रैक्टर रैली निकाली। तहसील के लिए कूच कर रहे सपाइयों को पुलिस ने करौंदा गांव के पास ही रोक लिया और समझा बुझाकर वापस कर दिया। वहीं, पूर्व मंत्री राकेश वर्मा और विधायक जैदपुर गौरव रावत ने दादरा के पास ट्रैक्टर रैली निकाल प्रदर्शन किया। रामनगर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष अतीक चौधरी समेत कई नेताओं को पुलिस ने ट्रैक्टर रैली निकालने से पहले ही उनके घरों में नजरबंद कर दिया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि पार्टी कार्यकर्ता शांतिपूर्ण ढंग से ट्रैक्टर रैली निकालना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें बाहर नहीं निकलने दिया। उधर, सूरतगंज के पूर्व ब्लॉक प्रमुख बृजपाल सिंह ज्ञानू को भी घर में ही नजरबंद रखा गया। दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र में पूर्व प्रमुख संतोष वर्मा अपने समर्थकों के साथ ट्रैक्टर रैली निकाल रहे थे। इन्हें और युवा नेेता रितेश सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर कुछ देर बात छोड़ दिया। हैदरगढ़ क्षेत्र के नई सड़क में पूर्व विधायक राम मगन रावत की अगुवाई में ट्रैक्टर रैली निकाली गई। नारेबाजी कर रहे सपाइयों से असंद्रा पुलिस ने ज्ञापन लेकर सभी को वापस कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, भारतीय किसान ब्लॉक इकाई द्वारा तिरंगा यात्रा निकालने की सूचना पाकर प्रशासन ने किसानों को समझा-बुझाकर वापस कर दिया। मसौली कस्बे में भी निवर्तमान डीडीसी शकील सिद्दीकी के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता मसौली चौराहे से ट्रैक्टर लेकर निकल ही रहे थे कि प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र शर्मा ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर उन्हें वापस कर दिया। वहीं, सपा ब्लॉक अध्यक्ष पिंकू सैनी भी कार्यकर्ताओं के साथ भूलीगंज में ट्रैक्टर रैली निकाल रहे थे। सभी को थाने लाकर निजी मुचलके पर रिहा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed