{"_id":"26d196e51cd640c931d8a77c36645957","slug":"sp-and-bsp-candidates-filed-papers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा और बसपा प्रत्याशियों ने दाखिल किए परचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा और बसपा प्रत्याशियों ने दाखिल किए परचे
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
एमएलसी चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को सपा और बसपा के उम्मीदवारों ने अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। सपा की ओर से कैबिनेट मंत्री और विधायक प्रस्तावक बने वहीं बसपा उम्मीदवार की प्रस्तावक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं। इसके अलावा एक निर्दलीय उम्मीदवार ने भी नामांकन किया।
इस दौरान समर्थकों की भारी भीड़ रही हैं। सपा उम्मीदवार के समर्थकों ने आचार संहिता का उल्लंघन किया और नामांकन परिसर के अंदर पहुंच पूजा-अर्चना की तथा शंखनाद भी किया। इस दौरान पुलिस मूकदर्शक बनकर देखती रही। बृहस्पतिवार को सपा प्रत्याशी राजेश यादव उर्फ राजू ने कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप, स्वतंत्र प्रभार मंत्री हाजी फरीद महफूज, विधायक सुरेश यादव, राम मगन रावत, राम गोपाल रावत के साथ एडीएम कोर्ट पहुंच नामांकन पत्र जिलाधिकारी अजय यादव को सौंपा। इस मौके पर जिला कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष धीरेंद्र वर्मा, अंकुश मिश्रा और स्वर्गीय रामसेवक यादव के पौत्र हिमांशु यादव भी मौजूद थे।
वहीं बसपा से उम्मीदवार बनाए गए मनोज कुमार वर्मा उर्फ कक्का पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शीला सिंह और बसपा जिलाध्यक्ष सुरेश चन्द्र गौतम के साथ एडीएम कोर्ट पहुंचे और नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अलावा निर्दलीय उम्मीदवार रामफल ने भी पर्चा दाखिल कर दावेदारी जताई है। जिलाधिकारी अजय यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को तीन उम्मीदवाराें ने नामांकन किया है। नामांकन की प्रक्रिया 15 तक चलेगी। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।