फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   six new corona case

जिले में छह और मिले कोरोना पॉजिटिव

Sun, 28 Mar 2021 12:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
six new corona case
बाराबंकी। जिले में कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। शनिवार को देरशाम आई जांच रिपोर्ट में छह और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने केे बाद सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है तथा प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट के अनुसार बनीकोडर के लकरिया, बंकी के छोटी लाइन देवा रोड, कमरखा जहांगीराबाद, बरौली तथा त्रिवेदीगंज के भिलवल और शहर में एक-एक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को होम आइसोलेट कराते हुए कोरोना प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके साथ ही चिकित्सकों की टीम द्वारा संक्रमितों पर पूरी नजर रखी जा रही है तथा इनके संपर्क में आने वालों की ट्रेसिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। सीएमओ डॉ. बीकेएस चौहान ने छह और कोरोना पॉजिटिव पाए गए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

304 को लगा कोरोना का टीका
कोरोना टीकाकरण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को 17 सौ लोगों को कोरोना का टीका लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। लेकिन शाम तक महज 304 लोगों को ही कोरोना का टीका लगाया जा सका। सीएमओ ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए सबसे सुरक्षित माध्यम कोरोना का टीका है। इसलिए यह टीका सभी को लगवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed