फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   six died

दीवार गिरने से पिता-पुत्र समेत छह की मौत

Fri, 17 Sep 2021 12:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
six died
बाराबंकी। मूसलाधार बारिश और तेज हवा के चलते बृहस्पतिवार को अलग-अलग स्थानों पर दीवार गिरने से पिता-पुत्र समेत छह लोगों की मौत हो गई। पूरे दिन हुई झमाझम बारिश से सामान्य जनजीवन पूरी तरह अस्तव्यस्त हो गया है और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

अस्पतालों, विद्यालयों और सरकारी कार्यालयों में बारिश का पानी भर जाने और रास्तों पर पेड़ गिर जाने से घंटों आवागमन बाधित रहा। जिससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिले में इस साल में अब तक सबसे ज्यादा बारिश होने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

हरख क्षेत्र के महमूदपुर मजरे टिकराघाट निवासी रामकली (65) पत्नी केशन कच्ची दीवार पर रखे छप्पर के नीचे सो रही थी। बारिश के चलते बृहस्पतिवार को दीवार गिर गई जिसके मलबे के नीचे दबकर महिला की मौत हो गई। इस संबंध में थाना प्रभारी लालचंद सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा असंद्रा क्षेत्र के बसायगापुर मजरे ढेमा में अरविंद यादव (35) अपने पुत्र मिथलेश (8) के साथ घर के बाहर बनी दीवार पर रखे छप्पर के नीचे सो रहे थे। दीवार गिरने से उसके मलबे के नीचे दबकर दोनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सूचना मिलते ही रुदौली विधायक रामचंद्र यादव मौके पर पहुंच गए और डीएम व सीएमओ से बात कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
वहीं दरियाबाद के जेठौती कुर्मियान निवासी भानु प्रताप (7) पुत्र गयादीन कच्ची दीवार गिरने से उसके मलबे के नीचे दब गया। मलबा हटा परिवारीजन उपचार के लिए सीएचसी पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
असंद्रा क्षेत्र के पूरेनिधानपुरवा मजरे खुसेहटी में दीवार गिरने से चिल्ला (40) पत्नी विश्राम मलबे के नीचे दब गई। जानकारी पर परिवारीजन मलबा हटाकर आननफानन में उसे सीएचसी सिद्धौर ले गए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
उधर लोनीकटरा थाना क्षेत्र के रबडहिया गांव में गुरुवार शाम बारिश में मकान ढहने से हरिद्वार शाहू पुत्र ज्वाला का परिवार मलबे में दबा गया। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला। इसमें हरिद्वार की मौत हो गई जबकि इनका पुत्र आशीष व बहू कंचन घायल हैं। दोनों को सीएचसी त्रिवेदीगंज में भर्ती कराया गया है। एसडीएम शालिनी प्रभाकर ने बताया कि मौके पर राजस्व टीम भेजी गई है। पीड़ित परिवार की सहायता के लिए कार्रवाई की जा रही है।
रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश बृहस्पतिवार को पूरे दिन होती रही जिससे सामान्य जनजीवन पूरी तरह से अस्तव्यस्त हो गया। बारिश के चलते लोग पूरे दिन अपने घरों में ही कैद रहे और बाजार पूरी तरह से बंद रहे जिससे बाजारों में पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा।
इसके अलावा फतेहपुर, माती, हैदरगढ़, हरख, रामनगर आदि क्षेत्र में पेड़ गिर जाने से कई घंटे तक आवागमन बंद रहा। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा अस्पताल, विद्यालयों और सरकारी कार्यालयों में पानी भर जाने से यहां पर आने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पेड़ हटा आवागमन सुचारु कराया। इस बाबत एडीएम संदीप कुमार गुप्ता का कहना है कि जिले में दीवार गिरने से उसके मलबे के नीचे दबकर छह लोगों की मौत की जानकारी मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और यथासंभव मदद दिलाई जाएगी।

पेड़ गिरने की यहां दे सूचना
एडीएम संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते कई स्थानों पर जलभराव के कारण पेड़ गिर जा रहे हैं। इससे जनमानस प्रभावित हो रहा है। यहां के निवासियों से अपील की जाती है कि इसकी सूचना तत्काल 05248-229050 व टोल फ्री नंबर 1077, 18001804133 पर सूचना दें। जिससे सहायता के लिए तत्काल टीम को भेजा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed