फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   six arrest

बिना अनुमति के शोभायात्रा निकालने में छह गिरफ्तार

Thu, 19 May 2022 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
six arrest
टिकैतनगर (बाराबंकी)। टिकैतनगर थाना क्षेत्र में बिना अनुमति के शोभायात्रा निकालने के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। टिकैतनगर पुलिस ने डीजे को जब्त कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने छह नामजद व दो दर्जन अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया है। पुलिस की छानबीन जारी है।
विज्ञापन

टिकैतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम जीवल में मंगलवार को भंडारे के बाद शोभायात्रा निकाली गई थी। एक संगठन के कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए थे। पुलिस के अनुसार, शोभायात्रा के लिए अनुमति नहीं ली गई थी। यह शोभायात्रा जीवल से शुरू होकर बारिनबाग टिकैतनगर होते हुए देर शाम कस्बा इचौली पहुंची थी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बिना अनुमति जुलूस निकालने की शिकायत पुलिस से की तो मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने मौके से गौरव सिंह, मोनू मिश्रा, सिद्धार्थ दुबे, विनय यादव, राजेश, आलोक पाठक को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले में छह लोगों को गिरफ्तार कर दो दर्जन अज्ञात पर केस दर्ज किया है। एएसपी मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed