फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Sitapur student's body was dead, mystery of murder remains intact

सीतापुर की छात्रा का था शव, हत्या का रहस्य बरकरार

Sun, 06 Nov 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Sitapur student's body was dead, mystery of murder remains intact
बाराबंकी। कुर्सी थाना क्षेत्र में हत्या कर फेंके गए किशोरी के शव की शिनाख्त हो गई है। किशोरी सीतापुर के महमूदाबाद कस्बे की निवासी थी। वह बीती 25 अक्तूबर को अपने मौसी के घर गई थी। लेकिन वापस अपने घर नहीं पहुंची। उसकी हत्या किसने की पुलिस इसकी छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कुर्सी थाना क्षेत्र के अमरसंडा गांव के पास औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक खेत से किशोरी का शव बरामद हुआ था। उसकी गला रेतकर हत्या हुई थी। ईंटों से चेहरा कूच कर पहचान मिटाने की कोशिश भी हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाकर शिनाख्त के प्रयास शुुुरू किए थे। थाना प्रभारी कुर्सी के अनुसार, शनिवार सुबह सीतापुर के महमूदाबाद कस्बे के निवासी सुहैल व उसकी बहन ने शव की शिनाख्त अपनी बहन इरम फातिमा के रूप में की।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि इरम फातिमा की उम्र करीब 16 साल थी और उसके पिता नसीम का निधन हो चुका है। इरम अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में इंटर की छात्रा थी। बीती 25 अक्तूबर को वह महमूदाबाद में ही रहने वाली मौसी के यहां गई थी तब से घर नहीं लौटी। कुर्सी के प्रभारी थानाध्यक्ष चंद्रकांत सिंह ने बताया कि, शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों को छिपाती रही पुलिस
किशोरी की शिनाख्त होने के बाद उसके पोस्टमार्टम की बारी आई। शाम 5 बजे के बाद पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू की गई। इस दौरान पुलिस परिजनों को किसी से मिलने नहीं दे रही थी। पोस्टमार्टम हाउस में मिले सब इंस्पेक्टर धमेंद्र मिश्रा ने बताया कि परिजन उच्चाधिकारियों के पास गए हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष भी परिजनों के बारे में ज्यादा जानकारी देने से कतरा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed