{"_id":"674a1fdddeb33cb52c012264","slug":"sit-will-investigate-lucc-scam-barabanki-news-c-315-1-brp1006-128910-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: एलयूसीसी घोटाले की जांच करेंगी एसआईटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: एलयूसीसी घोटाले की जांच करेंगी एसआईटी
Sat, 30 Nov 2024 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 30 Nov 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
सैदनपुर में स्थित एलयूसीसी कार्यालय के शटर पर चस्पा की गई सूचना। संवाद
बाराबंकी। निवेशकों के करोड़ों रुपये लेकर फरार हुई एलयूसीसी कंपनी के एक कथित निदेशक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच को लेकर एसआईटी का गठन भी कर दिया गया है। पुलिस फरार चल रहे उत्तम राजपूत व उसकी पत्नी माया समेत चार लोगों को वांछित करने हुए इन पर इनाम घोषित करने जा रही है।
जिले में कंपनी के अहम पदाधिकारी के रूप में उत्तम सिंह राजपूत, कोषाध्यक्ष के रूप में उसकी पत्नी, कथित निदेशक दिनेश कुमार सिंह, उप जिला प्रभारी संजीव वर्मा समेत करीब 10 लोगों पर बदोसराय थाने में पांच, देवा में तीन, रामनगर व मोहम्मदपुर खाला थाने में एक-एक समेत कुल 10 केस दर्ज किए गए हैं।
एक दिन पहले पुलिस संजीव वर्मा समेत पांच लोगों को जेल भेज चुकी है। शुक्रवार को पुलिस ने आलापुर निवासी दिनेश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इसे भी मुख्य संचालक समीर का खास बताया जा रहा है। कंपनी के लोग इसे निदेशक के तौर पर जानते हैं।
विज्ञापन
वहीं, एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित कर जांच के निर्देश दिए गए हैं। एसआईटी में पांच विवेचक समेत 27 पुलिसकर्मी शामिल किए गए हैं। इसका पर्यवेक्षण सीओ रामनगर तो मॉनीटरिंग एएसपी उत्तरी चिरंजीव नाथ सिन्हा करेंगे।
फोटो- 29
सभी कार्य बाधित हैं... का पर्चा चस्पा
जिले में एलयूसीसी कंपनी ने शहर, बदोसराय, सैदनपुर व टिकैतनगर समेत कई जगहों पर कार्यालय खोलकर सात-आठ सालों में हजारों लोगों से करोड़ों रुपये का निवेश कराया है। शुक्रवार सुबह सैदनपुर में बंद कार्यालय के शटर पर एक पर्चा चस्पा मिला। उसमें लिखा है कि सुविधा केंद्र के सभी कार्य बाधित चल रहे हैं। केंद्र बंद किया जा रहा है। सोसाइटी से कोई सूचना मिलने पर केंद्र खोला जाएगा।
उत्तम व माया की तलाश में लगीं तीन टीमें
मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र का उत्तम सिंह राजपूत जहां कंपनी में अहम पद पर है, वहीं उसकी पत्नी माया कोषाध्यक्ष है। उत्तम सिंह ने शहर में जुमरिया पुल के पास एक अस्पताल भी खरीदा है। ये लोग दुबई में छिपे बैठे कंपनी के मुख्य संचालक समीर अग्रवाल के खास बताए जाते हैं। क्राइम ब्रांच की स्वाट सर्विलांस समेत तीन पुलिस टीमें इनकी तलाश में जुटी हैं।
बदोसराय थाने में बढ़ाए गए संसाधन
बदोसराय थाने में जांच को लेकर रामनगर कोतवाली के इंस्पेक्टर सुभाष यादव व मसौली के सब इंस्पेक्टर शमशाद अली को पोस्ट किया गया है। यहां कम्यूटर सिस्टम व सीसीटीएनएस में एक अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किया गया है ताकि विवेचना व पर्चा काटने में आसानी हो सके।
....................................