{"_id":"5b71cd4842c7922248093a2e","slug":"shiv-g-worshipped-in-mahadeva","type":"story","status":"publish","title_hn":"महादेवा में जलाभिषेक को उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महादेवा में जलाभिषेक को उमड़ा आस्था का सैलाब
Amarujala
Updated Mon, 13 Aug 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
भक्तों का सैलाब
- फोटो : Amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर के लोधेश्वर महादेवा में सावन माह में शिवभक्त भगवान भोलेनाथ की भक्ति से सराबोर रहे। कांवड़ियों के आवागमन का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। मंदिर में जलाभिषेक के लिए कावड़ियों की भीड़ रविवार के दिन से पहुंचने लगी थी। श्रद्धालुओं का तांता रात्रि में कपाट खुलते ही शिवलिंग पर जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से आर्शीवाद मांगा। श्रद्वालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस महकमा खासा मुस्तैद रहा।
विज्ञापन
सावन मास के तीसरे सोमवार को देवाधिदेव लोधेश्वर महादेव के जलाभिषेक के लिए रविवार को ही रिम-झिम बारिश के बीच लखनऊ, गोंडा, बहराइच, सीतापुर, कानपुर, झांसी, उरई, जालौन, फैजाबाद, उन्नाव सहित स्थानीय जिले के कोने-कोने से कावड़ियों के पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया था। सोमवार की मध्य रात्रि मंदिर के कपाट खुलने पर कतारबद्व श्रद्धालु इंतजार कर रहे थे। श्रद्वालुुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस महकमा सुरक्षा व्यवस्था लेकर काफी सजग दिखा।
विज्ञापन
महादेवा पहुंचने से पहले ही बड़ी बाजार से लेकर केशरीपुर रेलवे क्रॉसिंग होते हुए महादेवा तक भारी वाहन व बसे ंखड़ी रही जिससे भयंकर जाम लगा रहा। बहराइच हाईवे में कई रोडवेज बसें व यात्री फंसे रहे। वहीं दूसरी ओर शहर के शिवमंदिरों धनोखर, नागेश्वरनाथ मंदिर, कंकड़ेश्वर महादेव आदि शिवालयों में सुबह से ही शिवभक्तों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन