{"_id":"625327fe630d634f977021a1","slug":"shashikant-chaturvedi-awarded-gallantry-medal-barabanki-news-lko6255406123","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरता पदक से नवाजे गए शशिकांत चतुर्वेदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरता पदक से नवाजे गए शशिकांत चतुर्वेदी
विज्ञापन
बाराबंकी। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा अजमेर में आयोजित एक कार्यक्रम में जिले के रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र के ग्राम मेहौरी निवासी शशिकांत चतुर्वेदी को वीरता पदक से नवाजा गया है। वह सीआरपीएफ में बतौर पुलिस अधीक्षक तैनात हैं।
शौर्य दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले शशिकांत चतुर्वेदी उत्तर प्रदेश राज्य के एक मात्र अधिकारी हैं। छह दिसंबर 2004 को छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर अंचल के कांकेर जिले में तैनाती के दौरान पुलिस टुकड़ी का नेतृत्व करते समय नक्सलियों द्वारा घात लगाकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया था।
शशिकांत चतुर्वेदी ने घायल होने के बावजूद कई नक्सलियों को मार गिराया था और अपने कई जवानों की रक्षा की थी। वीरता पुरस्कार से नवाजे जाने की खबर पाने के बाद उनके परिवारीजन और ग्रामीण अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।