फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Seven dead, 88 positive including businessman from Corona

कोरोना से व्यापारी समेत सात और की मौत, 88 मिले पॉजिटिव

Mon, 10 May 2021 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Seven dead, 88 positive including businessman from Corona
बाराबंकी। कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर शहर के एक व्यापारी और महिला समेत सात लोगों की मौत हो गई। परिवारीजनों का आरोप है कि अस्पतालों में मरीजों का सही से इलाज नहीं किया जा रहा है जिसकी वजह से लोगों की असमय ही मौत हो रही है। लेकिन जिम्मेदार ऐसे अस्पतालों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इस तरह से जिले में कोरोना से अब तक 134 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं देरशाम आई जांच रिपोर्ट के अनुसार जिले में 88 और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना का कहर जारी है संक्रमण की चपेट में आकर रविवार को शहर के मोहल्ला सिविल लाइन निवासी एक व्यापारी की मौत हो गई। परिवारीजनों के अनुसार हालत गंभीर होने और जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उपचार के लिए लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा शहर के मोहल्ला कटरा निवासी एक महिला की कोरोना से मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर परिवारीजनों ने उपचार के लिए देवा रोड स्थित आस्था अस्पताल में भर्ती कराया था जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं हरदोई निवासी एक व्यक्ति की मेयो अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवारीजनों का आरोप है कि उपचार में पूरी तरह से लापरवाही बरती गई जिससे की वजह से पीड़ित की मौत हो गई। वहीं शहर के मोहल्ला आजाद नगर निवासी एक व्यक्ति की भी कोरोना से मौत हो गई। परिवारीजनों ने बताया कि हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि इस दौरान मरीजों को उपचार की सुविधा नहीं दिए जाने से उसकी मौत हो गई। इसी प्रकार फतेहपुर कस्बे के रहने वाले एक व्यक्ति की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी परिवारीजन घर ही इलाज करा रहे थे रविवार को हालत बिगड़ने पर इलाज के लिए लेकर जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई। वहीं शहर के निवासी एक अधेड़ की हिंद अस्पताल में मौत हो गई। इसके अलावा दियानतनगर निवासी एक महिला की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी परिवारीजन घर पर उपचार कर रहे थे जिसकी रविवार को घर पर ही मौत हो गई। इस तरह से जिले में अब तक 134 लोगों की कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर मौत हो चुकी है। वहीं देरशाम आई जांच रिपोर्ट में 88 और लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से ज्यादातर को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन

शहर के रहने वाले एक व्यापारी समेत जिले में सात लोगों की मौत की सूचना मिली है। इस पर जांच के लिए संबंधित क्षेत्र के सीएचसी अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं। इलाज में लापरवाही की यदि कोई लिखित शिकायत मिलती है तो इसकी जांच कराकर ऐसा करने वाले अस्पताल संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी। लोगों से बार-बार अपील की जा रही है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए वह अपने घरों में रहे और सुरक्षित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. बीकेएस चौहान, सीएमओ
आइसोलेशन वार्ड का शुभारंभ
बाराबंकी। कोरोना वायरस से ग्रसित हल्के लक्षणो वाले रोगियों के लिए सेवा भारती बाराबंकी द्वारा आइसोलेशन वार्ड का शुभारंभ शहर के केशव नगर लखपेड़ाबाग स्थिति सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में किया गया। इस अवसर पर माननीय जिला संघचालक डॉ. छत्रसाल ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरंभ से मानवजाति पर आये संकटों को अपने सेवा कार्यों से दूर करता रहा है, और इस संकट काल में हम सब मिलकर समाज की सेवा करेंगे। इस अवसर पर जिला कार्यवाह सुधीर, सेवा भारती के प्रांतीय मंत्री ललराम चौधरी, बजरंग दल के प्रांत संयोजक सुनील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed