फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Sero survey will test the ability to fight against Corona

सीरो सर्वे से जांची जाएगी कोरोना से लड़ने की क्षमता

Sun, 06 Jun 2021 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Sero survey will test the ability to fight against Corona
बाराबंकी। कोरोना से लड़ने के लिए आपके शरीर में कितनी क्षमता है, सीरो सर्वे से इसे परखा जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए दस टीमों का गठन किया है जो कोरोना मरीजों का ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेजेंगी। शासन से मिले निर्देशों के बाद इसको लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं और तीन दिवसीय यह अभियान 9 जून से जिले भर में शुरू करने की योजना है।
विज्ञापन

कोरोना से हुए कम्यूनिटी प्रसार के बाद लोगों के शरीर में कोरोना से लड़ने की कितनी क्षमता बची है या फिर जो संक्रमित हुए हैं उनमें कितनी एंटीबॉडी बनी है, इसकी जांच के लिए जिले में 9 जून से सीरो सर्वे शुरू किया जा रहा है। शासन ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

शासन से मिले निर्देशों के बाद जिले के 15 ब्लॉकों से कुल 31 गांवों का चयन किया गया है। इनमें तीन शहरी इलाके भी शामिल हैं। तीन दिनों तक चलने वाले इस अभियान में कुल 744 लोगों का ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट के बाद पता चलेगा कि कम्यूनिटी प्रसार की चपेट में आए लोगों में एंटीबॉडी का स्तर क्या है। शासन से दिशा-निर्देश मिलने के बाद सीएमओ ने एसीएमओ डॉ. डीके श्रीवास्तव और डॉ. संजय बाबू को इसका नोडल अधिकारी नामित करते हुए जवाबदेही तय कर दी है।
नोडल अधिकारी संजय बाबू के अनुसार एक गांव को चार भागों में बांटा जाएगा। गांव के प्रत्येक भाग से कुल 24 लोगों के सैंपल लिए जाने हैं। इनमें महिला, पुरुष और बच्चों को शामिल किया गया है। इनका ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा और जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे शासन स्तर से जो निर्देश मिलेंगे, उस आधार पर कार्य किया जाएगा।
जो लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं, उनके लिए इसके साथ ही सीरो कनवर्जन अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत ऐसे मरीजों का सैंपल लिया जाएगा जो कोरोना की चपेट में आने के बाद स्वस्थ हुए हैं। इससे पता चलेगा कि उनमें रोगों से लड़ने के लिए कितनी एंटीबॉडी बनी है।

सीएमओ डॉ. बीकेएस चौहान ने बताया कि सीरो सर्वे का कार्य जिले में 9 जून से शुरू हो रहा है जो तीन दिनों तक चलेगा। इसके लिए दस टीमें बनाई गई हैं। शासन स्तर से मिले निर्देशों के बाद इसके लिए 31 गांवों का चयन किया गया है और प्रत्येक गांव से करीब 24 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा। कोरोना के दौरान चपेट में आए लोगों में कितनी एंटीबॉडी बन रही है, जांच से इसकी जानकारी हो सकेगी। इसके बाद शासन स्तर से जो निर्देश मिलेंगे, उस आधार पर आगे कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed