फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Secretaries handed over dongles in protest against online attendance

Barabanki News: ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में सचिवों ने डोंगल सौंपा

Tue, 16 Dec 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 16 Dec 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Secretaries handed over dongles in protest against online attendance
बाराबंकी। ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में आंदोलित ग्राम पंचायत सचिवों ने सोमवार को अपना डोंगल बीडीओ को सौंपा। डोंगल के बिना भुगतान संबंधी कोई काम नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन


मसौली प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम पंचायत अधिकारी संघ और ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बीडीओ को डोंगल के साथ अपनी मांग का ज्ञापन सौंपा। महेश कुमार, अजय कुमार वर्मा, प्रताप नरायण, सौम्या सिंह, वंदना पाल, कमल किशोर, संजीव कुमार सिंह, वीरेंद्र प्रताप सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सिरौली गौसपुर प्रतिनिधि के अनुसार सचिवों ने ब्लॉक में हाथ में काली पट्टी बांधकर सांकेतिक धरना दिया। ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप वर्मा के साथ सचिवों ने अपने-अपने डोंगर एडीओ पंचायत को सौंपे। पंचायत सचिव राजेश रावत ने बताया कि जनता से जुड़े विकास कार्य प्रभावित न हो इसलिए उनके कार्य कराए जाएंगे लेकिन सरकारी कार्य नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरख प्रतिनिधि के अनुसार, ग्राम पंचायत सचिवों ने ब्लॉक अध्यक्ष नवीन राय के नेतृत्व में सामूहिक रूप से अपना डोंगल एडीओ पंचायत बृजेश कुमार को सौंप दिया। सचिव बीना सिंह, संस्कृति भटनागर, कंचन मिश्र,, शैलजा तिवारी, आकाश पटेल व कृष्ण कुमार साथ रहे।
निंदूरा ब्लॉक के सचिवों ने ब्लॉक अध्यक्ष ब्रज किशोर कुशवाला के नेतृत्व एडीओ पंचायत अनिल कुमार सिंह को डोंगल सौंपा। पूजा सिंह, रेनू पांडेय, सुधाकर, राजेश निगम, सौरभ यादव व अवनीश साथ रहे।

त्रिवेदीगंज प्रतिनिधि के अनुसार पंचायत सचिव व ग्राम विकास अधिकारियों ने एडीओ विजय कुमार सैनी के पास भुगतान हस्ताक्षर व डोंगल जमा कर दिया। विनय शुक्ला, प्रफुल्ल पटेल, स्वर्ण कुमार, निर्देश शर्मा, हरिमोहन सक्सेना साथ रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed