फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   school

मुख्यमंत्री तक पहुंचा स्कूल में धांधली का मामला

Wed, 08 Dec 2021 12:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
school
बाराबंकी। निंदूरा ब्लॉक के कुर्सी कंपोजिट विद्यालय में धांधली व इंचार्ज प्रधानाध्यापिका की मनमानी का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा। जिस पर मुख्यमंत्री कार्यालय से डीएम को जांच के आदेश दिए गए। इस पर डीएम ने बीएसए से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से की गई शिकायत में कहा गया है कि स्कूल की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका पुष्पा कुमारी ने एमडीएम के तहत बहुत धांधली की है। वर्ष 2018-19 में स्कूल में भोजन नहीं पका लेकिन भुगतान ले लिया गया। इसके पहले ड्रेस वितरण में धांधली की गई और रजिस्टर तक को गायब कर दिया गया। जब जांच हुई तो इंचार्ज प्रधानाध्यापिका दोषी पाई गई।
विज्ञापन

बीएसए ने तत्काल इंचार्ज को हटाने का आदेश दिया लेकिन मामले को दबा दिया गया। इतना ही नहीं मौजूदा समय में गैस सिलेंडर व चूल्हा होने के बावजूद भी बाहर मैदान में एमडीएम चूल्हे पर पकाया जाता है। वहीं सिलेंडर का प्रयोग इंचार्ज घर पर करती है। स्कूल की मरम्मत को आई राशि में बंदरबांट कर लिया गया। स्कूल के काम मिस्त्री व मजदूरों से कराने की बजाय बच्चों से ही पुताई कराई गई। यहां तैनात अनुचर के स्थान पर एक अन्य व्यक्ति से काम लिया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed