फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   school

अव्यवस्थाओं के बीच आज से खुलेंगे परिषदीय स्कूल

Wed, 01 Sep 2021 12:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
school
बाराबंकी। परिसर में उगी बड़ी-बड़ी घास, गिरी पड़ी बाउंड्रीवाल समेत अन्य अव्यवस्थाओं के बीच बुधवार से परिषदीय स्कूल खुल जाएंगे। एक दो स्कूलों को छोड़ दिया जाए तो ज्यादातर में सैनिटाइजेशन का कार्य तक नहीं कराया गया। जबकि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है।
विज्ञापन

इसके बावजूद विद्यालयों में तैनात शिक्षकों द्वारा जमकर लापरवाही बरती जा रही है। जबकि बीएसए ने इसको लेकर बीईओ की बैठक में सख्त निर्देश भी जारी किए थे। इसके बाद भी विद्यालयों की साफ-सफाई कराने में जमकर लापरवाही बरती गई है।
विज्ञापन

जिले में प्राथमिक विद्यालयों की संख्या करीब 1700 है और इनमें पंजीकृत छात्रों की संख्या करीब ढाई लाख बताई जा रही है। शासन ने एक सितंबर से जिले के सभी परिषदीय विद्यालय खोलने के आदेश दिए हैं। शासन से मिले निर्देशों के बाद बीएसए ने सभी बीईओ को निर्देशित करते हुए कहा था कि विद्यालय खुलने से पहले साफ-सफाई सैनिटाइजेशन आदि का कार्य करा लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। क्योंकि यह बच्चों के जीवन से जुड़ा मामला है। कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। लेकिन बीईओ और शिक्षकों ने बीएसए के आदेश को गंभीरता से नहीं लिया। जिसका नतीजा है कि ज्यादातर विद्यालयों में बड़ी-बड़ी घास उगी हुई है।
कई विद्यालयों में पानी भरा हुआ तो कई विद्यालयों को जाने वाले मार्गों पर कीचड़ भरा है। यहां तक इन विद्यालयों को खोलने से पहले सैनिटाइजेशन तक नहीं कराया गया है। इससे साफ है कि बीईओ और शिक्षकों के लिए बीएसए का आदेश कोई मायने नहीं रखता है।
पूरे दिन चमकाए जाते रहे निजी विद्यालय
परिषदीय विद्यालयों में जहां अव्यवस्थाएं हावी दिखी वहीं निजी विद्यालयों को पूरे दिन चमकाने का कार्य चलता रहा। कक्षाओं की साफ-सफाई, परिसर की साफ-सफाई और रंगाई पुताई के साथ ही सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया। शिक्षकों को निर्देश दिए गए कि बिना मास्क के किसी को भी विद्यालय में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कक्षाएं संचालित की जाएंगी। इस दौरान अभिभावकों से अपील की जाती है कि वह बच्चों को मास्क लगाकर ही घर से विद्यालय भेजें। जहां पर भी अव्यवस्थाएं है उन विद्यालयों के शिक्षकों के साथ ही संबंधित बीईओ से भी जवाब तलब किया जाएगा।

-अजय कुमार सिंह, बीएसए
कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। इसलिए सभी से अपील की जाती है कि कोविड नियमों का पूरी तरह से पालन करें। कक्षों का संचालन भी कोविड प्रोटोकॉल के तहत किया जाए तो ज्यादा बेहतर होगा और बच्चों को कक्षाओं में बिठाने में उचित दूरी अपनाई जाए।
-डॉ. रामजी वर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed