{"_id":"66a6de02b3f92bb5b5009107","slug":"saryus-water-level-rises-again-noise-increases-barabanki-news-c-315-1-brp1004-121511-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सरयू का जलस्तर फिर उफान पर, धुकधुकी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सरयू का जलस्तर फिर उफान पर, धुकधुकी बढ़ी
Mon, 29 Jul 2024 05:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 29 Jul 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी के सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में खतरे के निशान की ओर बढ़ते दिखी सरयू नदी।
बाराबंकी। सरयू नदी का जलस्तर पिछले 20 दिनों से घट-बढ़ रहा है। दो दिन से जलस्तर में आई कमी के बाद रविवार को वह एक बार फिर उफान पर आता दिखा। शाम पांच बजे तक नदी खतरे के निशान से मात्र पांच सेमी नीचे थी। माना जा रहा है कि देर रात नदी लाल निशान पार कर जाएगी।
15 दिन पहले खतरे के निशान के 56 सेमी ऊपर पहुंचे जलस्तर की वजह से दो दर्जन गांवों में पानी घुस गया था। इसके बाद से लगातार नदी चेतावनी बिंदु से ऊपर बह रही है। दो बार खतरे का निशान भी पार चुकी है। रविवार को नदी का जलस्तर दो सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ता गया। देर शाम नदी खतरे के निशान 106.070 मीटर के करीब पहुंच गई। इससे नदी की तलहटी व बांध के अंदर बसे गांवों के डूबने का खतरा बढ़ गया है।
सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र में सरयू नदी का जलस्तर कहरानपुरवा, सनावा, टेपरा, सरायसुर्जन, तेलवारी, गोबरहा सहित करीब एक दर्जन गांवों के लोगों को डरा रहा है। जलस्तर में बढ़ोतरी होती है तो इन गांवों में पानी घुसेगा। एसडीएम आनंद तिवारी ने बताया कि प्रशासन अलर्ट है। वहीं, रामनगर तहसील क्षेत्र के सुंदरनगर, हेमतापुर, बतनेरा, खुज्झी आदि गांवों में भी पानी भरने के खतरे से इन्कार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
सरयू नदी के जलस्तर को लेकर डीएम सत्येंद्र कुमार ने दोनों तहसीलों को अलर्ट कर दिया है। डीएम ने बताया कि लगातार निगरानी की जा रही है। बाढ़ खंड को भी सक्रिय किया गया है।