{"_id":"61687abc6078474cd378c4c7","slug":"samuhik-vivah-barabanki-news-lko6001281106","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रम और समाज कल्याण विभाग कराएगा 15 सौ शादियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रम और समाज कल्याण विभाग कराएगा 15 सौ शादियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। अगले महीने श्रम और समाज कल्याण विभाग 1500 बेटियों के हाथ पीले कराएगा। दोनों विभागों को लक्ष्य मिलने के बाद तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके प्रचार-प्रसार के लिए कई विभागों के साथ प्रधानों का भी सहयोग लिया जा रहा है।
समाज कल्याण विभाग को नवंबर माह में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सात सौ शादियां कराने का लक्ष्य मिला है। जबकि श्रम विभाग को भी इतनी ही शादियां मंडल स्तर पर 28 नवंबर को करानी है। दोनों विभाग लक्ष्य मिलने के बाद जोड़ों की तलाश करना शुरू कर दिया है।
जरूरतमंद परिवारों को अधिक से अधिक लाभ मिले, इसके लिए कई विभागों के साथ प्रधानों का भी सहयोग लिया जा रहा है। लक्ष्य की पूर्ति के लिए डीएम डॉ. आदर्श सिंह ने भी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को पत्र लिखकर सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
श्रम विभाग देगा 75 हजार की राशि
श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिक की पुत्री के विवाह पर योजना के अनुसार 75 हजार रुपये की राशि मिलेगी। इसमें 65 हजार रुपये पिता को तो वहीं 10 हजार रुपये गृहस्थी व जेवर आदि पर खर्च किए जाएंगे। वहीं समाज कल्याण विभाग में चल रही मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रत्येक जोड़े पर 51 हजार रुपये खर्च होंगे। इसमें वधू को 35 हजार रुपये का चेक मिलेगा।