{"_id":"5d8fa7668ebc3e93a334376f","slug":"sampling-barabanki-news-lko4840946159","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापेमारी कर भरे पांच नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापेमारी कर भरे पांच नमूने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। नवरात्र शुरू होने से पहले खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए कार्रवाई शुरू की है। शनिवार को एफएसडीए की टीम ने अलग-अलग स्थानों से पांच नमूने भरकर जांच के लिए भेजे गए।
एफएसडीए के अभिहीत अधिकारी डॉ. टीआर रावत ने बताया कि शनिवार को अभियान के तहत नगर कोतवाली के सामने स्थित एक मार्ट से कुटटू का आटा तथा फलाहारी नमकीन का नमूना भरा गया। डाकघर के निकट मोहम्मद युनूस की दुकान से सिंघाडे़ का आटा, नीम चौराहा स्थित बृजेश की दुकान से कुटटू आटा और सत्यप्रेमीनगर स्थित मीनू गुप्ता की दुकान से साबूदाना का नमूना भरकर जांच के लिए भेजा गया है। बताया कि त्योहार के दौरान मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी जयसिंह, कुमल कुमार, अरविंद कुमार, एसडी तिवारी, राकेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।